जोधपुर.
गौना न कराने पर ससुराल में जाकर गोली चलाने के बाद खेजड़ली कलां में एक फायरिंग कर एक व्यक्ति को घायल करने में शामिल एक युवक को लूनी थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी नियाज मोहम्मद के अनुसार प्रकरण में खेजड़ली कला निवासी राकेश (२८) पुत्र भैंपाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी कल्याणपुर (डोली) थानान्तर्गत डोली निवासी महिपाल बिश्नोई व एक अन्य का सुराग नहीं लग पाया है।
गौरतलब है कि महिपाल बिश्नोई की शादी गुड़ा बिश्नोइयान में बूडि़यों की ढाणी में हो रखी है। गौना न किए जाने पर वह गत 28/ दिसम्बर की रात ससुराल गया था और हवा में गोली चला दी थी। उसके साथ राकेश व एक अन्य भी था। ससुराल वालों ने पीछा किया तो तीनों खेजड़ली की तरफ भाग निकले थे। खेजड़ली में आरोपियों ने फिर फायरिंग की थी। एक गोली सोहनलाल बिश्नोई के कंधे पर लगी थी। उसके चाचा की तरफ से महिपाल, राकेश व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SUyIhD
0 comments:
Post a Comment