सोशल मीडिया पर कल्चर को प्रमोट कर रहा यूथ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सोशल मीडिया के मिसयूज को लेकर कई खबरें आती रहती है, वहीं दूसरी तरफ एक पहलू यह भी है कि यूथ इन दिनों सोशल मीडिया पर राजस्थान कल्चर को प्रमोट कर रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से देश व विदेशों तक राजस्थानी पहनावे, भाषा, संस्कृति से जुड़ी जानकारियां शेयर कर यूथ कल्चर को प्रमोट करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। शहर में भी यूथ इन दिनों इंस्ट्राग्राम पर राजस्थानी कल्चर से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो साझा कर न सिर्फ हजारों लाइक्स प्राप्त कर रहा है, बल्कि विश्व मंच पर यहां की संस्कृति से लोगों को रुबरु भी करवा रहा है।

दर्जन भर पेज जो काफी लोकप्रिय
बात राजस्थानी पहनावे की हो या यहां के कल्चर से जुड़ी हर बात इसको लेकर शहर का यूथ खासा सक्रिय है। इंस्टाग्राम की ही यदि बात की जाए तो जोधपुर में दर्जन भर ऐसे पेज हैं जिन पर लाखों फॉलोवर्स हैं। इन पेज पर होने वाली पोस्ट के दीवाने भी हजारों की संख्या में है। खास बात यह है कि इन पेज पर शेयर होने वाली पोस्ट पल भर में बड़े लेवल पर वायरल हो जाती है। युवा रोहित ने बताया कि हमारी संस्कृति की अलग पहचान है। इसलिए इसको विदेशों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।

साढ़े चार लाख फॉलोवर्स

युवा केशरसिंह चौहान भी राजस्थानी कल्चर को प्रमोट करने में जुटे हैं। इसी के चलते फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर मिस बन्ना एवं मिस बाइसा नाम से पेज बनाया। जिस पर वर्तमान में दोनों प्लेटफॉर्म को मिलाकर साढ़े चार लाख से अधिक फॉलोवर्स है। चौहान ने बताया कि उनके पेज बनाने का उद्देश्य युवाओं को समाज सुधार के लिए जागरुक करना एवं मारवाड़ की गौरवमयी संस्कृति को देश-विदेश के विभिन्न कोनों तक बैठे लोगों तक पहुंचाना है। वर्तमान में दिनों-दिन इनके बनाए पेज पर फॉलोवर्स की संख्या बढ़ रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FA7eWI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment