जोधपुर प्रदेश में आगे, अब कम्पीटीशन विशाखापनतम-सूरत जैसे एक्टिव शहरों से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
पिछले तीन साल की सुस्ती दूर कर जोधपुर की जनता ने अब तक प्रदेश में सबसे जागरूक शहर होने का कीर्तिमान रचा है। अब भी रैंकिंग में देश के टॉप 100 शहरों में स्थान बनाने के लिए जोर लगाना होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत सिटीजन फीडबैक में खास बात यह है कि राजस्थान से जितने लोगों ने फीडबैक दिया है उसमे सबसे बड़ा हिस्सा जोधपुर के लोगों का ही है।

देश में सबसे ज्यादा जागरूक लोग अब तक विशाखापतनम के ही सामने आए हैं। इस शहर के 1 लाख, 40 हजार से ज्यादा लोग एक्टिव रूप से फीडबैक में हिस्सा ले चुके हैं जो अन्य शहरों की तुलना में काफी अधिक है। सूरत का नम्बर इसके बाद आता है। वहां से भी 60 हजार से अधिक लोगों ने अब तक सक्रिय भागीदारी निभाई है। जोधपुर के 16 हजार से ज्यादा लोगों ने अब तक सक्रिय भागीदारी निभाई है।

जोधपुर से आगे देश में 25 से ज्यादा शहर
हमारे शहर से आगे भोपाल 30 हजार की भागीदारी, गाजियाबाद 38 हजार भागीदारी, फिरोजाबाद 30 हजार, कानपुर 28 हजार, लखनऊ 24 हजार, इंदौर 22 हजार की भागीदारी के साथ प्रमुख सक्रिय शहरों में शामिल है।

पत्रिका अपील ::: अभी 20 दिन जोर लगाना होगा
स्वच्छता सर्वेक्षण में जोधपुर को अव्वल लाने के लिए जनता भी सक्रिय भागीदारी निभा सकती है। चाहे अच्छा हो या बुरा सभी प्रकार का फीडबैक जनता दे सकती है। इसके लिए वेबसाइट, एप और फोन नम्बर से फीडबैक दिया जा सकता है। 31 जनवरी तक फीडबैक देने की लाइन खुली है। जितना ज्यादा भागीदारी होगी उतने ही जोधपुर को 15 सौ में से अंक मिलेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30hzEhJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment