दुर्घटना में घायल इनामी बदमाश गलत नाम पते बता एम्बुलेंस में निकल भागा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
ट्रक में तोडफ़ोड़ और हथियार दिखा डराने धमकाने के बाद बनाड़ थाना पुलिस के पीछा करने पर फायरिंग कर भागने वाले बदमाश की कार शनिवार को चित्तौडग़ढ़ के निंबाहेड़ा सदर थानान्तर्गत बडोली माधोसिंह में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक युवक की मृत्यु हो गई। घायल इनामी बदमाश स्थानीय पुलिस को गलत नाम व पते बता एम्बुलेंस में वहां से भाग निकला। बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा की सूचना पर निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार की तलाशी ली तो छह पिस्तौल व तीन मैग्जीन बरामद हुई। घायल इनामी बदमाश को भी उदयपुर के निजी अस्पताल में संरक्षण में ले लिया गया।

बनाड़ थाने के थानाधिकारी अशोक आंजणा के अनुसार लोहावट थानान्तर्गत जाटावास में पश्चिमी ढाणी निवासी निंबाराम उर्फ नेमाराम जाट वांछित है और उस पर पांच सौ रुपए का इनाम भी है। जयपुर नम्बर की एक कार शुक्रवार को चित्तौडग़ढ़ जिले में निंबाहेड़ा थानान्तर्गत बडोली माधोसिंह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मंडोर थानान्तर्गत पालड़ी मांगलिया गांव निवासी रमेश जाट की मृत्यु हो गई थी। वहीं, इनामी बदमाश निंबाराम घायल हो गया था।
बनाड़ थानाधिकारी आंजणा को हादसे का पता लगा तो उन्हें कार में हथियार होने का अंदेशा हुआ। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। निंबाहेड़ा सदर थाने के प्रभारी व एएसआई गोपाल शर्मा ने थाना परिसर में खड़ी क्षतिग्रस्त की तलाशी ली तो चालक के पास वाली फाटक के अंदर प्लास्टिक में बांधकर छुपाई छह पिस्तौल व तीन मैग्जीन जब्त की गई। आम्र्स एक्ट में निंबाराम जाट व मृतक रमेश जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस को चकमा देकर भागा, अस्पताल में मिला
बडोली माधोसिंह में कार दुर्घटना होते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी तो निंबाराम ने खुद का नाम सुरेन्द्रसिंह निवासी पाली बता दिया। फिर परिजन के बहाने किसी से बात भी कराई थी। विश्वास में आकर पुलिस ने निजी एम्बुलेंस बुला घायल को उसमें बिठाकर रवाना कर दिया था। बनाड़ थाना पुलिस की सूचना पर कार से हथियार मिले तो घायल की तलाश शुरू की गई। एम्बुलेंस के चालक से जानकारी ली गई तो निंबाराम के उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने का पता लगा। हिरण मगरी थाना पुलिस ने उस अस्पताल में भर्ती निंबाराम जाट को संरक्षण में ले लिया। पुलिस तैनात की गई है।

इन मामलों में है वांछित
गत नवम्बर में उचियारड़ा के पास ट्रक में तोडफ़ोड़ व चालक को हथियार दिखाकर धमकाने के बाद निंबाराम व रमेश जाट भाग गए थे। पुलिस ने इनका पीछा किया था। कापरड़ा में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। बिलाड़ा थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। वह लोहावट व रोहट थाने में दर्ज डकैती के मामले में भी वांछित है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FkRBSL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment