पेट्रोप पंप का मुनीम 4.35 लाख रुपए बटोरकर चंपत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

लूनी थानान्तर्गत धुंधाड़ा स्थित पेट्रोल पंप का मुनीम (मैनेजर/कैशियर) 4.35 लाख रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया। पंप मालिक ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार चौहाबो में पुरानी झंवर रोड पर निजी स्कूल के पास निवासी कमलेश कुमार पुत्र ज्ञानचंद मोटवानी ने पाल रोड पर रूप नगर निवासी लेखराज पुत्र नारायण सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि लेखराज पिछले चार साल से कमलेश के धुंधाड़ा में पेट्रोल पंप पर मैनेजर/कैशियर है। गत तीन जनवरी को पंप मालिक दिन का हिसाब लेने के लिए पेट्रोल पंप गए, जहां उन्होंने मैनेजर से हिसाब मांगा। तब लेखराज दस मिनट में लौटने का कहकर गायब हो गया। काफी देर तक उसके न लौटने पर पंप मालिक ने उसे फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। संदेह होने पर पंप मालिक ने दो जनवरी का हिसाब चेक किया तो 1,89,870 रुपए कम मिले। वहीं, 3 जनवरी दोपहर बारह बजे वह पंप कर्मचारियों से बैंक में जमा कराने के लिए 77741 रुपए लेकर गया था। इसके अलावा, भंवरसिंह से 50 हजार, वरद गिरी से 23500, हनुमान जांगू से 50 हजार, ओमाराम से 36 हजार और मूलेन्द्रसिंह से 8700 भी लेकर गया है। पंप मालिक थाने पहुंचा और लेखराज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SXrA3V
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment