नए नियम लागू होने का दिखने लगा है असर, अटक गई सत्रह सरपंचों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

रणवीर चौधरी/जोधपुर. जिले की सात पंचायत समितियों में सरपंच पदों पर नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को नए नियम की बाध्यता के चलते 17 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित नहीं हो पाए। दरअसल, पंचायत चुनाव को लेकर एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी निर्देश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने सरपंच व पंच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषण नहीं करने के आदेश जारी किए थे। जोधपुर जिले में प्रथम चरण में 6 पंचायत समितियों में इस आदेश के तहत सरपंच व पंच पदों पर किसी प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा नहीं की जाएगी और न प्रमाण जारी किए जाएंगे। लेकिन जिले में एक मात्र बालेसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में यह आदेश लागू नहीं होगा।

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिले की सात पंचायत समितियों में गुरुवार को नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। सेखाला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खिरजा आशा, लवारन, लोहावट में केरला नाडा, कालीमाळी, दयाकोर, छीला, पल्ली, पल्ली द्वितीय, विष्णुनगर, फलोदी में बावड़ी खुर्द, उग्रास, जागरियां, देचू, चामू में भालू रतनगढ़, गोपालपुरा, पंडितों का बास व आऊ में मुंजासर पंचायत में नामाकंन वापसी के बाद एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे थे। लेकिन नए नियम के कारण इन्हें निर्विरोध सरपंच घोषित नहीं किया गया। हालांकि इनका सरपंच बनना तय माना जा रहा है।

बालेसर में पांच प्रत्याशी निर्विरोध
बालेसर पंचायत समिति के जालधंर नगर, दुधाबेरा, कुईइंदा, कुई जोधपुर, उटाम्बर ग्राम पंचायत में सरपंच प्रत्याशी निर्विरोध रहे।

नामाकंन वापसी के दिन आदेश जारी
सुप्रिम कोर्ट ने सरंपच व वार्ड पंचों पर प्रत्याशियों को निॢवरोध निर्वाचन की घोषणा व प्रमाण पत्र नहीं जारी करने के निर्देश जारी किए थे। जिले के पहले चरण में सेखाला, चामू, देचू, आउ, लोहावट, फलोदी में यह नियम लागू हुआ। लेकिन बालेसर पंचायत समिति में यह नियम लागू नहीं होगा। हालांकि नाम वापसी के बाद बालेसर पंचायत में भी सरपंच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषण नहीं की गई।

स्वयंसेवकों की लगेगी ड्यूटी
पंचायत चुनाव में गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र एवं समस्त उपकेंद्रों के स्वयं सेवकों की 13 जनवरी से ड्यूटी लगाई जाएगी। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा महेन्द्रसिंह ने बताया कि बताया कि पंचायत चुनाव के कारण शहर में फरवरी माह में होने वाली संपर्क परेड 12 जनवरी को व उप केन्द्रों की संपर्क परेड 11 जनवरी को आयोजित होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37QfkGP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment