जोधपुर. शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच जनता क्लिनिक खोलने की तैयारी है। इनमें से तीन क्लिनिक तैयार हो चुके हैं। इनके उद्घाटन के लिए जिला प्रशासन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर आगमन का इंतजार कर रहा है। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में मंडोर रेलवे स्टेशन के पास आयुर्वेद अस्पताल, शहर विधानसभा क्षेत्र में बाईजी का तालाब क्षेत्र में नगर निगम के जनगणना कार्यालय के समीप और तीसरा सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के घर के सामने रोटरी परिसर में चालू किए जाएंगे।
जानकारों के अनुसार ये क्लिनिक खोलने के लिए ऐसी कच्ची बस्तियों और उन स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अस्पताल से दूर हों। शहर में ये क्लिनिक सिवांची गेट प्रतापनगर रोड पर, कबीर नगर, हड्डी मिल, इसाइयों का कब्रिस्तान, हाईकोर्ट का पुराना भवन, भदवासिया खेतानाड़ी, पाबूपुरा सांसी बस्ती के आसपास, माता का थान, महावतों की मस्जिद, केके कॉलोनी इलाकों में खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर निगम व जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जा रहा है, ताकि इन इलाकों में रहने वालों को अपने घर के नजदीक चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इनका कहना
शहर में 15 जनता क्लिनिक और खोलने को लेकर कार्य चल रहा है। इन्हें मिलाकर शहर में 18 जनता क्लिनिक खुल जाएंगे। यहां चिकित्सक, एनएम, जीएनएम और फार्मासिस्ट उपलब्ध रहेंगे।
- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qd0GU8
0 comments:
Post a Comment