जोधपुर के 3 सुखोई गणतंत्र दिवस पर करेंगे शौर्य का प्रदर्शन, त्रिशूल फॉरमेशन में गुजरेंगे राजपथ से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। गणतंत्र दिवस ( Republic Day 2020 ) पर राजपथ पर होने वाली परेड में इस बार भारतीय वायु सेना के 41 एयरक्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे। जोधपुर एयरपोर्ट स्टेशन से इस फ्लाईपास्ट में तीन सुखोई-30 एमकेआइ ( Sukhoi 30 MKI ) लड़ाकू विमान भाग लेंगे, जो राजपथ पर त्रिशूल फॉरमेशन में आएंगे। इस फॉरमेशन के अंत में एक सुखोई वर्टिकल मैनुवर में मंच के सामने से गुजरेगा। फ्लाईपास्ट का समापन भी सुखोई की वर्टिकल चार्ली मैनुवर से होगा।

भारतीय वायु सेना की ओर से सोमवार को राजपथ पर होने वाली फ्लाईपास्ट के लिए एयरक्राफ्ट फॉर्मेशन की सूचना जारी की गई। इस बार कुल 41 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे, जिसमें 16 लड़ाकू विमान, 10 मालवाहक विमान और 19 हेलिकॉप्टर हैं। पिछले साल अमरीका से मंगाए गए मालवाहक हेलिकॉप्टर चिनूक और लड़ाकू हेलिकॉप्टर अपाचे भी पहली बार फ्लाईपास्ट में दिखेंगे। फ्लाईपास्ट में एयरक्राफ्ट 60 मीटर से लेकर 300 मीटर की ऊंचाई तक प्रदर्शन करेंगे। परेड दो चरणों में होगी। पहले चरण में शुरुआत में एमआइ-17 वी-5 हेलिकॉप्टर हवाई फॉरमेशन में राष्ट्रपति भवन के पीछे से मंच के सामने आएंगे। इसमें तिरंगा और तीनों सेनाओं के ध्वज शामिल होंगे। दूसरा चरण और मुख्य फ्लाईपास्ट राजपथ पर परेड के बाद होगी। इसकी शुरुआत 3 रूद्र हेलिकॉप्टर से होगी। इसके बाद चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर विभिन्न फॉरमेशन में आएंगे। हेलिकॉप्टर्स के बाद डोरनियर विमान और सी-130जे राजपथ पर आएंगे। इसके बाद वायु सेना का नेत्र विमान आएगा, जिसके साथ दो सुखोई लड़ाकू विमान ओवरटेक करते हुए गुजरेंगे। इसके बाद सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान का प्रदर्शन होगा। इसी क्रम में पांच जगुआर और पांच मिग- 29 लड़ाकू विमान ग्लोब फॉरमेशन में आएंगे। इसके बाद सुखोई का प्रदर्शन होगा।

जोधपुर से सीधा उड़ान भरेंगे सुखोई
राजपथ पर होने वाली फ्लाईपास्ट में सबसे अंत में जोधपुर के सुखोई की त्रिशूल फॉरमेशन और वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन देखने को मिलेगी। इसके लिए सुखोई विमान 26 जनवरी को सुबह 9:30 बजे जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरकर सीधा राजपथ पर आएंगे। यह विमान राष्ट्रपति भवन के पीछे से आकर इंडिया गेट के सामने से निकलेंगे।

इतने विमान करेंगे फ्लाईपास्ट
5 एमआई-17 वी-5 हेलिकॉप्टर
3 रूद्र हेलिकॉप्टर
3 चिनूक हेलिकॉप्टर
5 अपाचे हेलिकॉप्टर
3 डोरनियर विमान
3 सी-130जे मालवाहक विमान
1 नेत्र विमान
6 सुखोई-30 लड़ाकू विमान
3 सी-17 ग्लोबमास्टर

मालवाहक विमान
5 जगुआर लड़ाकू विमान
5 मिग-29 लड़ाकू विमान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Np3lrR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment