अगर लड़ाकू विमानों के साथ सेल्फी लेनी है तो 23 जनवरी को आइए जोधपुर के वायुसेना स्टेशन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी को जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर 'अपनी सेना को जानो विषयक प्रदर्शनी लगाए जाएगी। इसे आम लोग देख सकेंगे।
प्रदर्शनी में लड़ाकू विमानों, शस्त्रों और मिसाइलों का स्थैतिक प्रदर्शन, पॉवर हैण्ड ग्लाइडर, एयर डेविल प्रदर्शन दल की ओर से पैरा-ड्रॉपिंग, सुखोई-30 लड़ाकू विमान की कलाबाजियां, फ्लाइपास्ट और गरुड़ कमांडो की आसमान की ऊंचाई से सतह पर लम्बी रोमांचक छलांग का प्रदर्शन किया जाएगा।

वायुसेना स्टेशन पर एक सेल्फ ी स्टेण्ड भी रखा जाएगा, जिस पर आगन्तुक विद्यार्थी व सिविलियन सैन्य उपकरणों के साथ स्वयं के छायाचित्र ले सकेंगे। भारतीय वायुसेना में रोजगार के उपलब्ध अवसरों से संबंधित लघु-विवरणिका का वितरण भी किया जाएगा। वायुसेना के अधिकारी विद्यार्थियों को एयरफोर्स के गौरवमय इतिहास एवं उपलब्धियों की प्रेरक जानकारियां देंगे। 27 एवं 28 जनवरी को व्यास इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग व तकनीकी महाविद्यालय और जीत महाविद्यालय में वायुसेना में भर्ती के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए व्‍याख्‍यान आयोजित किए जाएंगे।

केन्द्रीय विद्यालय (वायुसेना) क्रमांक 01 एवं 02 और वायुसेना विद्यालय जोधपुर के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। वायुसेना स्टेशन जोधपुर के वायु अफ सर कमांडिंग एयर कमोडोर फि लिप थॉमस विजेताओ को पुरस्कृत करेंगे। वायुसेना पत्नी कल्याण संघ (स्थानीय) की अध्यक्षा कल्पना कौल फि लिप समारोह की विशिष्ट अतिथि होंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37eUHV0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment