New Year 2020 सेलिब्रेट करने जोधपुर पहुंचे पर्यटक, होटल्स व रेस्टोरेंट्स में सेलिब्रेशन्स के लिए हो रहे हैं विशेष इंतजाम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. विश्व पर्यटन क्षेत्र में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुके जोधपुर में इन दिनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए हजारों पर्यटक पहुंचे हैं। शहर की कमोबेश सभी होटलें व गेस्ट हाउस फुल हो चुके है। विभिन्न होटलों के अलावा रिसोर्ट और रेस्टोरेंटों में भी न्यू ईयर जश्न के इंतजाम किए गए है। शहर में पांच सितारा होटल के समकक्ष 5, तीन सितारा 8, दो सितारा 7 होटलों सहित करीब 200 से अधिक होटलें व करीब 100 पेइंग गेस्ट हाउस के रूम फुल हो चुके है।

मेहरानगढ़ पहुंचे 15 हजार पर्यटक, इस बार विदेशी पर्यटक कम

शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल मेहरानगढ़ में इन दिनों पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। हालांकि भारतीय पर्यटकों की तुलना में विदेशी पर्यटकों की संख्या काफी कम है। पिछले चार दिनों में मेहरानगढ़ देखने पहुंचे भारतीय पर्यटकों की संख्या 43 हजार से अधिक रही लेकिन विदेशी पर्यटक मात्र तीन हजार से कम ही पहुंचे। पिछले साल की तुलना में करीब 25 से 30 प्रतिशत कम विदेशी पर्यटक जोधपुर पहुंचे है। रविवार को करीब 15 हजार से अधिक पर्यटकों के मेहरानगढ़ पहुंचने से पार्र्किंग स्थल बसों, कारों तथा पर्यटक वाहनों से खचाखच भर गया। नतीजन सिंघोड़ों की बारी और विद्याशाला चांदपोल रोड तक वाहनों की पार्र्किंग से जाम की स्थिति रही। खास तौर से किला रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qvq9XL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment