यहां जोधपुर में पर्यटकों से हाउसफुल हो रहे होटल, पावणों को अपने घर में ठहरा कर पेश कर रहे अपणायत की मिसाल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूर्यनगरी में नया साल सेलिब्रेट करने आए देसी-विदेशी पर्यटकों की बहार है। शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की गहमागहमी है। होटल्स-गेस्ट हाउस फुल हो चुके हैं। हालत यह है कि शहर में आ रहे कई टूरिस्ट्स को ठहरने की जगह के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई पर्यटक ऐसे हैं जिन्होंने किसी पोर्टल से होटल या गेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। लेकिन ऐसे पर्यटकों को होटल या गेस्ट हाउस में एंट्री नहीं मिल रही है।

ऐसे में इन ‘पावणों’ के लिए नए साल का जश्न खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। टूरिस्ट सीजन में परेशानी से बचने के लिए ही शहर में 25 दिसम्बर से 2 जनवरी तक देशी-विदेशी पर्यटकों की बहार रहती है। पर्यटकों ने विभिन्न ट्रेवल पोर्टल के माध्यम से होटलों, गेस्ट हाउस में ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। लेकिन होटल संचालकों और ऑनलाइन बुकिंग कंपनियों के बीच चल रहे विवाद का नुकसान पर्यटकों को उठाना पड़ रहा है।

केस 1 - भटक रहे पर्यटक
एक परिवार चर्चित ऑनलाइन ट्रेवल बुकिंग कंपनी से होटल बुक कराकर 25 दिसम्बर को जोधपुर आया। जिस होटल में कमरा बुक कराया, वहां एंट्री नहीं मिली। परिवार के मुखिया ने होटल संचालक से कारण पूछा तो जवाब मिला कि संबंधित ऑनलाइन कंपनी की बुकिंग लेनी बंद कर दी। ऐसे में यह परिवार देर रात तक शहर के विभिन्न होटलों व गेस्ट हाउस में भटकता रहा।

केस 2 - नहीं मिली जगह, घर में ठहराया
एक अन्य विदेशी पर्यटक ने ऑनलाइन ट्रेवल बुकिंग पोर्टल से मानजी का हत्था क्षेत्र में एक होटल में कमरा बुक कराया था। यहां पहुंचे पर्यटक को होटल में एंट्री देने से मना कर दिया। पर्यटक परिवार के साथ घूमता रहा, लेकिन उन्हें कहीं जगह नहीं मिली। देर रात गुलाब सागर स्थित एक गेस्ट हाउस संचालक ने अपना गेस्ट हाउस हाउसफु ल होने पर उनको अपने घर में ठहराया।

विवाद के कारण
समय पर भुगतान नहीं ट्रेवल बुकिंग कंपनी की ओर से होटलों में रूम बुक कराने के बाद उक्त होटल व गेस्ट हाउस संचालकों को समय पर पेमेन्ट नहीं करना है।

अतिरिक्त चार्ज
ट्रेवल कंपनियों की ओर से तय एग्रीमेंट के अलावा होटलों से अतिरिक्त चार्ज वसूला जाता है। जिसमें ऑडिट चार्ज आदि शामिल है। इससे होटल संचालकों पर आर्थिक भार बढ़ता है।

एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी बुकिंग
ऑनलाइन ट्रेवल कंपनियों का होटलों व गेस्ट हाउस से तय एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद भी कंपनियां इन होटलों में बुकिंग करती रहती है। लोगों को यहां आने पर रूम नहीं मिलना यह भी एक प्रमुख कारण है।

अनुबंध खत्म किया है
हम हाल ही में एक चर्चित ऑनलाइन ट्रेवल बुकिंग कंपनी से अनुबंध खत्म कर चुके हैं। फि र भी वह बुकिंग ले रही है। कुछ ऑनलाइन ट्रेवल कंपनियों की ओर से पेमेन्ट समय पर नहीं होता है। ऐसे में बुकिंग से यहां आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
- जेएम बूब, अध्यक्ष, जोधाणा होटल्स एंड रेस्टोरेंट सोसायटी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39n2Bgl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment