जोधपुर. अवनी संस्था के बैनर तले मशहूर रंगकर्मी हबीब तनवीर लिखित व शब्बीर हुसैन निर्देशित नाटक चरणदास चोर के मंचन के दौरान गुदगुदाने वाले संवादों ने उनका खूब मनोरंजन किया। इसी के साथ राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित ओमशिवपुरी स्मृति नाट्य समारोह सोमवार से टाउन हॉल में शुरू हुआ। सचिव एनएन बैरवा ने कलाकारों का स्वागत किया।
ये थे कलाकार
चरणदास की भूमिका में नेमीचंद ने अदाकारी की। हवलदार के किरदार में चंदरसिंह भाटी, रानी के पात्र में पूजा जोशी, किसान के रूप में मोहम्मद इमरान और सेठानी के कैरेक्टर में डॉ. नीतू परिहार ने अभिनय किया। वहीं गुरु की भूमिका में एम एस जई, दारूडिय़ा के रूप में मोहम्मद सुहैल, जुआरी व मुनीम के किरदार में सौरभ देवड़ा और नशेड़ी के रूप में दीपेंद्रसिंह ने अदाकारी की।
पाश्र्व भूमिका
प्रस्तुति नियंत्रक रंगकर्मी हरीश देवनानी थे। रूपांतरण रमेश भाटी नामदेव ने किया। मंच व्यवस्था हरिप्रसाद वैष्णव,चंदरसिंह भाटी, मोहम्मद सुहैल, समीर टाक, दिव्यांग गौड़ और सावन शर्मा ने की। रूप सज्जा रमेश भाटी नामदेव व कैलाश गहलोत ने की। प्रकाश व्यवस्था मोहम्मद इमरान की थी। दलपत परिहार व रमेश भाटी नामदेव के लिखे गीतों ने रंग जमाया। जबकि हारमोनियम पर धवल चौहान और ढोलक पर दौलत चावड़ा ने साथ निभाया। पेशकश में रंगकर्मी एस पी रंगा, अरुण पुरोहित, प्रमोद वैष्णव, नवीन रतावा, मोहम्मद आसिफ और जितेंद्रसिंह ने सहयोग किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RX6G4B
0 comments:
Post a Comment