जोधपुर.
चोरों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि वे पांच सौ कवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर चुराने दिनदहाड़े हाइड्रा क्रेन व मिनी ट्रक लेकर पाली रोड पर आवासीय कॉलोनी पहुंच गए। क्षेत्रवासियों की सूचना पर डिस्कॉम व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन इसके पहले ही दो मुख्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस मौके पर मिले क्रेन व ट्रक चालक को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता ओपी सुथार ने बताया कि कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत पाली रोड स्थित सुशांत लोक कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर को रविवार दोपहर कुछ लोग हाइड्रा क्रेन की मदद से उतारने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने ट्रांसफार्मर का बिजली कनेक्शन काट दिया था। इसका पता लगने पर जेइएन और पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रांसफार्मर उतारने का प्रयास कर रहे लोग बाइक पर सवार हो भागने लगे। स्थानीय लोगों व पुलिस ने पीछा कर हाइड्रा क्रेन व मिनी ट्रक चालक को पकड़ लिया।
थानाधिकारी मुक्ता पारीक के अनुसार क्रेन और ट्रक चालक को यह कह कर लाया गया था कि बिजली का ट्रांसफार्मर डांगियावास क्षेत्र में शिफ्ट करना है। दोनों के चालक से मुख्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
इसी कॉलोनी चोरी हो चुका है ट्रांसफार्मर
इसी कॉलोनी से २२ अक्टूबर को एक ट्रांसफार्मर चोरी हुआ था। कुड़ी भगतासनी थाने में एफआइआर भी दर्ज कराई गई, लेकिन न चोरों का पता लगा और न ही ट्रांसफार्म का। डिस्कॉम को दो दिन बाद घटना की जानकारी हुई थी। मिलीभगत का भी संदेह जोधपुर डिस्कॉम के सामान लगातार चोरी हो रहे हैं। इससे पहले इसी सहायक अभियंता कार्यालय का तकनीकी सहायक सेंट्रल स्टोर से कंडक्टर केबल उठाकर कबाड़ के गोदाम में माल खाली करता मिला था। इस प्रकरण में भी डिस्काम कर्मी की मिलीभगत का संदेह जताया जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2s50qgi
0 comments:
Post a Comment