बेटे के जन्म पर थाली बजे, तो बेटी के जन्म पर बजे ढोल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़. एक ओर जहां भोपालगढ़ कस्बे में पिछले ३ महीने में दो बार दो कन्याओं के जन्म से पहले उनके भ्रूण यहां की गंदे पानी की नालियों में पड़े मिले और इन घटनाओं ने यहां की मानवता को भी शर्मसार किया। वहीं दूसरी ओर रविवार को कस्बे में एक अनूठी पहल देखने को मिली और यहां के एक व्यक्ति के घर में बेटी के जन्म पर उसके परिवार की ओर से बेटे के जन्म की तरह ही थाली बजाकर आस-पड़ौस के लिए भोज देकर बेटी जन्म का उत्साह मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने भी शिरकत करते हुए बधाई दी।जानकारी के अनुसार कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता जवरीलाल देवड़ा सेठ के यहां बेटी के जन्म पर क्षेत्र में पहली बार एक अनूठी पहल देखने को मिली और इस उपलक्ष में धूमधाम से बेटी का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें र्क लोगों को निमंत्रण देकर सामूहिक भोज भी दिया गया। जिसमें शामिल हुए पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने भी जमकर सराहना की और आमजन से भी बेटियों का जन्म भी खुशी के साथ मनाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम में राज्य बीज प्रमाणन बोर्ड के पूर्व सदस्य निदेशक भैरुलाल देवड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक शिवकरण सैनी, सरपंच प्रतिनिधि जयप्रकाश देवड़ा, पूर्व पंसस मोहनलाल देवड़ा, वार्डपंच मांगीलाल गोदारा, भंवरलाल जाखड़, डीलर सोहनलाल देवड़ा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बंशीलाल देवड़ा एवं पूर्व उपसरपंच परसराम देवड़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। (निसं)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ElMxx2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment