यूनिवर्सिटी में बंद पड़े टॉयलेट, स्टूडेंट हो रहे परेशान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. एक तरफ खुले में शौच मुक्ति के लिए सरकार अभियान चला रही है, शहर को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल रखने के लिए निगम की ओर से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर के लैंगवेज विंग में इन दिनों टॉयलेट बंद हैं। इसके चलते स्टूडेंट्स को मजबूरन खुले में टॉयलेट के लिए जाना पड़ रहा है। वहंी गल्र्स स्टूडेंट्स को इसके चलते खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टॉयलेट को शुरु नहीं किया जा रहा है। कहने को यहां पर 4 जगहों पर टॉयलेट बने हुए हैं, लेकिन सभी पर तालें जड़े हुए है।

मरम्मत के नाम पर लगा दिया ताला
लैंगवेज विंग सीआर सुनील ताडा, हरेंद्र चौधरी सहित कई छात्रों ने बताया कि टॉयलेट का कुछ समय पूर्व मरम्मत का काम शुरु किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद काम बंद कर दिया गया। वर्तमान में इन पर तालें लगा दिए गए हैं। ऐसे में स्टूडेंट को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने परिसर में साफ सफाई की भी समस्या बताते हुए विवि प्रशासन से इस पर ध्यान देने की मांग की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36aVOnv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment