जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत नयापुरा की गली-५ स्थित व्यवसायी के सूने मकान के ताले तोडक़र चोरों ने अ_ाइस तोला सोने के जेवर और इक्यावन हजार रुपए चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार नयापुरा गली-५ निवासी नरेन्द्र सोलंकी पुत्र ब्रह्मसिंह माली व्यवसाय के सिलसिले में जयपुर में रहते हैं। माता-पिता भाई के घर रहने गए थे। एेसे में मकान सूना था। इसका फायदा उठाकर चोर ५ दिसंबर की रात ताले तोडक़र अंदर घुसे और अलमारियां तोड़ सोने का गले का हार, रामनवमी, बाजूबंद, बोरिया, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, कानों के झुमके और अन्य आभूषण और ५१ हजार रुपए भी चुराए हैं।
पिता मकान की सार-संभाल के लिए आए तो चोरी का पता लगा। सूचना मिलने पर नरेन्द्र जोधपुर पहुंचे और पुलिस में मामला दर्ज कराया। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भांजी में लॉकर से आभूषण निकाले थे। शादी के बाद आभूषण लॉकर में रखने थे, लेकिन उससे पहले वारदात हो गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lz5JeV
0 comments:
Post a Comment