कोहरे के कारण स्पाइस जेट की दो फ्लाइट रद्द, इंडिगो ने मुंबई में छोड़ा दो यात्रियों का सामान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की सर्दी और दिल्ली में कोहरे के कारण स्पाइस जेट को जोधपुर-दिल्ली और जोधपुर-पुणे फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों को कम्पनी की इस घोषणा से निराशा हुई। कुछ यात्रियों ने अहमदाबाद की फ्लाइट ली और महंगा सफर करते हुए वहां से पुणे की फ्लाइट पकड़ी, जबकि अधिकांश यात्री घर लौट गए। कम्पनी यात्रियों के लिए अन्य फ्लाइट की व्यवस्था नहीं कर सकी।

दिल्ली में कोहरे के कारण जोधपुर आने जाने वाली कई फ्लाइट देरी संचालित हुई। उधर इंडिगो की मुंबई-जोधपुर फ्लाइट दो यात्रियों का सामान मुंबई में ही भूल गई। एक यात्री ने बैगेज में टूट फूट की शिकायत करते हुए हर्जाना भी मांगा। मुंबई रह गए यात्री के सामान को इंडिगो मंगलवार की फ्लाइट में मंगवाएगी और यात्री के घर पहुंचाएगी।

रवीना के दो में से एक बैगेज मुंबई में ही रह गया
इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-5303 में मुंबई से जोधपुर सफर कर रही रवीना अपने साथ दो बैगेज लेकर आई थी। चैक आउट के बाद वह फ्लाइट में बैठ गई लेकिन जोधपुर पहुंचने पर मालूम हुआ उसका एक बैगेज गायब है। इंडिगो को शिकायत के बाद कम्पनी ने मुंबई में पता करवाया और शेष रह गए बैगेज की फोटो मंगवाई। रवीना द्वारा पहचान करने पर एयरलाइंस कम्पनी ने उनको सामान वापस लौटाने का पास जारी किया। एक अन्य यात्री के साथ भी ऐसा ही हुआ। एक अन्य यात्री ने अपने प्लास्टिक बैग के साथ टूट फूट की शिकायत करते हुए हर्जाने की मांग की।

एयरलाइंस कम्पनी के कार्मिक फैंकते हैं बैगेज
यात्रियों का सामान जहाज के कार्गो रैक में डाला जाता है। एयरलाइंस कम्पनी इसके लिए कार्मिक रखती है लेकिन अधिकांश कार्मिक यात्रियों के बैगेज को जल्दबाजी में फैंकते हुए जहाज में रखते हैं। इससे कई बार अंदर रखा सामान टूट-फूट जाता है। अक्सर यात्री अपने बैगेज में टूट-फूट की शिकायत करते हैं लेकिन कम्पनी माफी मांगकर अपना पीछा छुड़ा लेती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q9PFD4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment