पूर्व विधायक माधोसिंह कच्छवाह का निधन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर ( jodhpur news. current news ). भाजपा नेता और पूर्व विधायक ( Former MLA ) माधोसिंह कच्छवाह ( Madhosingh Kachchhwaha ) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। भाजपा ( bjp bjp news ) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ( rajendra gehlot ) ने बताया कि उनका निधन दिल का दौरा पडऩे से हुआ। माधोसिंह कच्छवाह सन 1977 में अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) को हरा कर विधायक बने थे। इसके बाद 1980 में मानसिंह देवड़ा से चुनाव हार गए थे। वे भाजपा के जिलाध्यक्ष और 1994 में उप महापौर और जोधपुर नागरिक सहकारी बैंक के 1994 से 2000 तक अध्यक्ष भी रहे। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सिंह कई बरसों तक एेतिहासिक शीतला माता मंदिर समिति के भी अध्यक्ष रहे। वेस्ट पटेल नगर स्थित उनके निवास से रवाना हुई अंतिम यात्रा में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया व विधायक सूर्यकांता व्यास सहित अन्य मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sp36Gd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment