सप्ताहांत में कड़ाके की सर्दी के साथ चलेगी शीतलहर, कोल्ड डे और कोल्ड वेव दोनों एक साथ रहने की संभावना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मौसम विभाग ने राजस्थान के उत्तरी जिलों सहित देश के उत्तरी राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में शीत लहर चलने की आशंका प्रकट की है। अगले तीन-चार दिन तेज सर्दी पडऩे का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में बुधवार को पारा 5 डिग्री और रेगिस्तानी जिले जैसलमेर में 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीकर 2.5 डिग्री के साथ सर्वाधिक ठंडा जिला रहा।

जोधपुर, बाड़मेर सहित अन्य शहर और कस्बों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी। सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में करीब 2 डिग्री लुढक़ कर 10.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह की धुंध का असर दोपहर तक नजर आया। तेज सर्दी से बचने के लिए लोगों को गर्म लबादे ओढऩे पड़े। हवा ने सर्दी का असर बढ़ा दिया। दिन में धूप निकलने के बाद भी राहत नहीं मिली। दोपहर में तापमान 23.5 डिग्री रहा।

जैसलमेर में रात का तापमान 5.4 डिग्री रहा। कड़ाके की सर्दी के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों की कंपकंपी छूट गई। वहां दिन का तापमान भी 20 डिग्री से ऊपर नहीं गया। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 9.5 और अधिकतम 23.8 डिग्री रहा। सीकर में 2.5 डिग्री के अलावा चूरू 4.5, बीकानेर 6.1, पिलानी 4.3 और श्रीगंगानगर में तापमान 5.8 डिग्री मापा गया।

इसलिए पड़ेगी तेज सर्दी
दो दिन पहले विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से आसमान साफ होने लगा है। इस कारण पारा तेजी से नीचे आएगा। इसके अलावा हवा में 50 प्रतिशत से अधिक नमी रहने के कारण सुबह-सुबह कोहरा भी छाया रहेगा।

कोल्ड वेव और कोल्ड डे में अंतर
पिछले दिनों राजस्थान के कई शहरों व कस्बों में दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री तक गिर गया था। इसे कोल्ड डे करार दिया गया अब कोल्ड वेव आएगी। इस स्थिति में रात का तापमान सामान्य से इतना ही नीचे गिरेगा। सीवियर कोल्ड वेव की स्थिति में रात का तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे चला जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SxPm6m
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment