आखिर संपन्न हुआ साल का अंतिम सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पडऩे वाला है यह प्रभाव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : नंदकिशोर सारस्वत/जोधपुर. इस साल का भारत में दिखाई देने वाला पहला और अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसम्बर को उत्तर भारत सहित सूर्यनगरी जोधपुर में भी नजर आया। कई स्थानों पर ग्रहण के समय सूर्य अंगूठी की तरह दिखा। दक्षिण भारत में 70 प्रतिशत से अधिक ग्रसित ग्रहण भारत के कई क्षेत्रों में खंडग्रास रूप में दृश्यमान ओर दक्षिण के क्षेत्रों बेंगलुरू, मदुराई आदि जगहों पर कंकणाकृति में रूप में नजर आया। जोधपुर में बच्चों बड़ों ने टेलिस्कोप और विशेष चश्मों की सहायता से सूर्य ग्रहण देखा।

पं. ओमदत्त शंकर ने बताया कि कुल दो घंटे 42 मिनट के इस ग्रहण का सूतक काल जोधपुर में 12 घंटे पूर्व 25 दिसम्बर को रात्रि 8.09 बजे से शुरू हो गया था। ग्रहण के मोक्ष होने तक शहर के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। मंदिरों में 26 दिसम्बर को मंदिरों में सुबह होने वाली आरती भी प्रभावित हुई। जोधपुर शहर में ग्रहण की अवधि स्पर्श सुबह 8.09 बजे मध्य 9.23 बजे और मोक्ष 10.51 बजे हुआ। पंचागीय गणना के अनुसार पौष मास की अमावस्या पर गुरुवार मूल नक्षत्र वृद्धि योग नागकरण में कंकण आकृति का सूर्यग्रहण धनु राशि में हुआ। ज्योतिषाचार्य पं. मुरलीधर व्यास ने बताया कि सूर्यग्रहण को बगैर टेलीस्कोप अथवा उपयुक्त उपकरण के देखना वैज्ञानिक कारणों से भी आंखों के लिए नुकसानदायक माना गया है।

इन राशियों पर रहेगा ग्रहण का असर
गर्गाचार्य पं. मोहनलाल गर्ग ने बताया कि 500 साल में पहली बार छह ग्रहों पर असरकारक सूर्यग्रहण का असर विभिन्न राशियों पर भी अलग-अलग होगा। धनु राशि पर क्रमश: सूर्य, चन्द्र, गुरु, शनि व केतु इन पांच ग्रहों का युति संबंध रहेगा। इसका प्रभाव सातवीं दृष्टि से मिथुन राशि पर गोचरथ राहु पर बनेगा। ग्रहों की स्थिति व्यापारिक, राजनीतिक व प्राकृतिक दृष्टि से उथल-पुथल की आशंका रहेगी। शनि मूल नक्षत्र धनु राशि में दक्षिण पश्चिम कोण प्रभावित करने से भारी उलटफेर होगा। धनुराशि के राशि के जातकों के लिए ग्रहण नुकसानदायक रहेगा। सूर्यग्रहण से गृहयुद्ध, उत्पात, भूकंप, प्राकृतिक प्रकोप की घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। कर्क, तुला, कुंभ और मीन के लिए ग्रहण श्रेष्ठ फलदायी माना गया है। मेष, मिथुन, सिंह तथा वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहण मध्यम रहेगा। वृषभ, मकर तथा कन्या राशि के जातकों के लिए पूजनीय है। ग्रहणकाल के समय देव आराधना करना श्रेष्ठ माना गया है।

जोधपुर शहर में ग्रहण की अवधि
स्पर्श : सुबह 8.09 बजे
मध्य : 9.23 बजे
मोक्ष : 10.51 बजे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2s9jwSZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment