जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांती ( Indrajit Mahanty) ने सोमवार को घोषणा की, कि आगामी 6 महीने से एक साल के भीतर राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन ( Rajasthan New High Court Building ) में पेपर लेस काम शुरू हो जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित हाईकोर्ट जजों के विदाई समारोह में बातचीत करते हुए महांती ने कहा कि एक वर्ष के भीतर ई-कोर्ट, ई-फाइलिंग, ई-फैसला सहित सभी न्यायिक कार्य ऑन लाईन करने का प्रयास किए जाएंगे।
चीफ जस्टिस ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि हेरिटेज भवन में जिला न्यायालय के कोर्ट के स्थानांतरण के प्रयास भी किये जाएंगे। इससे पहले वकीलों के दोनों ऐशोसिएशन के पदाधिकारियों ने चीफ जस्टिस सहित सभी न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया बाद में सभी जजेज अधिवक्ताओं से मिले तथा फोटो खिंचवाई। पुलिस ने बेंड के साथ चीफ जस्टिस महांती को गॉड ऑफ आनर दिया, इसके बाद सभी न्यायाधीशों ने झालामंड स्थित नये हाईकोर्ट भवन के लिए प्रस्थान किया।
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट के हेरिटज भवन से न्यायाधीशों को विदाई दी गई। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव प्रहलादसिंह भाटी ने बताया कि पुराने हाईकोर्ट भवन के मुख्यगेट पर सुबह नौ बजे आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांती व अन्य न्यायाधीशों को विदा किया गया। इसके बाद सभी न्यायाधीश और अधिवक्ता झालामंड स्थित नए भवन के लिए प्रस्थान किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2s8bnxL
0 comments:
Post a Comment