मासूम बच्चे के साथ ठंड में ठिठुर रही थी विमंदित महिला, युवाओं ने किया कुछ एेसा कि...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मंडोर क्षेत्र में सोमवार रात कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे ठिठुरती मानसिक विमंदित महिला व उसके एक साल के मासूम को क्षेत्रवासियों के सहयोग से आंगणवा क्षेत्र में स्थित गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह पहुंचाया गया। विमंदित महिला फिलहाल अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है।

मंडोर क्षेत्र के निवासी युवक कांग्रेस के जिला सचिव लक्षमण सिंह सोलंकी ने बताया कि सर्द रात में करीब 8 बजे मंदबुद्धि महिला अपने मासूम बच्चे के साथ ऊनी वस्त्र के अभाव में ठिठुर रही थी। तब उससे बात की तो उस समय वह अपने बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। तब तत्काल मंडोर थाना अधिकारी व समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर को फोन कर मंदबुद्धि महिला व बच्चे को सुरक्षित जगह पर भेजने का आग्रह किया गया। फोन करने के तुरंत बाद मंडोर थाना अधिकारी सीताराम खोजा मौके पर पहुंचे। महिला व बच्चे को आंगणवा क्षेत्र के गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह पहुंचाया गया। विमंदित गृह अधीक्षक जगदीश सिंह ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अनिल व्यास से बातचीत की और मौखिक आदेश पर भोजन, उपचार व विश्राम की सुविधाएं प्रदान की गई। फिलहाल महिला व बच्चा सुरक्षित है। महिला को विमंदित गृह पहुंचाने में क्षेत्र के दिनेश कुमार मेघवाल, प्रवत कुमार, संजय कच्छवाह, अर्जुन गहलोत आदि ने पुलिस को सहयोग दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PXcY1s
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment