बिना हस्ताक्षर जारी हो गई देहात भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

धुंधाड़ा/जोधपुर. भाजपा देहात जिले में मंडल अध्यक्षों की एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें जिला चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर ही नहीं थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भी दे दिए, लेकिन अब चुनाव अधिकारी ने समीक्षा होने के बाद फिर से सूची जारी करने की बात कही है।
इसी माह की सात तारीख को भाजपा प्रदेश सह चुनाव प्रभारी कैलाश मेघवाल के हस्ताक्षर से सोशल मीडिया पर जोधपुर जिला देहात भाजपा के मंडल अध्यक्षों के मनोनयन की सूची जारी हुई। इसमें देहात जिला चुनाव अधिकारी फूलचंद भिंडा के हस्ताक्षर नहीं थे। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने इसे वायरल मैसेज बताते हुए खारिज कर दिया। इस सूची में इसमें देहात के चार विधानसभा क्षेत्रों के 18 मंडलों अध्यक्षों के नाम हैं।

प्रदेश संगठन की सहमति से जारी होगी सूची

जोधपुर जिले का मैं चुनाव अधिकारी हूं। पिछले दिनों जिले के मंडलों की जारी की गई सूची मेरे बिना हस्तारक्षर के हैं, यह अमान्य हैं। जल्द ही प्रदेश संठन की सहमति से सूची जारी की जाएगी।
- फूलचंद भिंडा, भाजपा जोधपुर जिला चुनाव अधिकारी।

यह प्रदेश का मामला है, सूची तो मैंने भी पढ़ी थी। अब वह सही है या नहीं, यह तो प्रदेश नेतृत्व ही बता सकता है।

- जगराम विश्नोई, देहात जिलाध्यक्ष भाजपा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Za9Bsm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment