आंखों के सामने ऐसा हुआ कि राज्यपाल ने छात्राओं की बजाय छात्रों को ही कहा-पढ़ो, अन्यथा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का १६वां दीक्षांत समारोह सोमवार को एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया। राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र ने 145 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए। इनमें से से 96 गोल्ड मेडल छात्राओं के खाते में गए। यह सब देखकर राज्यपाल मिश्र और उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने छात्रों को चेताया कि
वे पढ़ाई पर ध्यान लगाना शुरू कर दें ताकि भविष्य में छात्राओं से पीछे नहीं रहना पड़े। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि वे अपेक्षा करते हैं कि छात्राएं भविष्य में भी हर क्षेत्र में भी इसी तरह हर क्षेत्र में मेहनत करती रहेंगी।

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव के साथ मूल्यांकन में भी चरित्र निर्माण के अंक जोड़े जाने चाहिए। इससे पहले कुलपति डॉ. बीआर चौधरी ने प्रतिवेदन पढ़ा। रजिस्ट्रार अयूब खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
दीक्षांत समारोह में एक लाख से अधिक डिग्रियां अनुमोदित की गई। इसमें 34664 स्नातक छात्र, 39295 स्नातक छात्राएं, 17034 स्नातकोत्तर छात्र, 12938 स्नातकोत्तर छात्राएं और 310 पीएचडी डिग्रियां थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LFeeF9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment