अगले मानसून से पहले डे्रनेज सिस्टम सुधारने की कवायद, 5 अभियंताओं ने तैयार किया प्लान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

रणवीर चौधरी/जोधपुर. शहर में करीब एक दशक से आम जन बारिश में सडक़ों पर पानी भरने से जाम में फंसने की परेशानी झेल रहे हैं। अगले मानसून में यह समस्या न हो इसके लिए ड्रेनेज प्लान बनाया गया है। खास बात यह है कि इस प्लान को बनाने के लिए किसी कंपनी को जिम्मेदारी नहीं दी है बल्कि नगर निगम के पांच अभियंताओं ने विस्तृत सर्वे कर इसे तैयार किया है। इस पर 30.62 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

नगर निगम के पांच अभियंता सम्पत मेघवाल, सुधीर माथुर, सुनिल व्यास, सुरेश जैन, सी.पी देवड़ा ने एक माह में प्रमुख जगहों का सर्वे कर प्लान तैयार किया है। नए डे्रनेज सिस्टम को छह माह में लागू करने की कवायद की जा रही है। 13 कार्यों के लिए अलग-अलग टैंडर जारी किए जाएंगे। जुलाई में मानसून सीजन से पहले जून माह तक इसे पूरा करने का दावा है।

वे रास्ते जो थाम देते हैं शहर की रफ्तार
1. कलक्टर आवास से अयप्पा मंदिर तक रोड के दोनों ओर दो नाले बनाकर रातानाडा के मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा। यहां 2.62 करोड़ रुपए में 0.94 किमी नाला निर्माण होगा। हाईकोर्ट कॉलोनी, पुलिस कमिश्नर, सम्भागीय आयुक्त, जिला कलक्टर आवास व सेनापति भवन के बाहर पानी समस्या से निजात मिलेगी।

2. मुख्य पाल रोड पर बरकतुल्लाह स्टेडियम से शास्त्री नगर थाना तक आरसीसी कवर खोलकर नाले की सफाई करवाई जाएगी। शास्त्री सर्कल से न्यू पॉवर हाउस रोड पर दो नालों को चौड़ा कर सेक्सन 7 के मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा। 5.46 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मथुरादास माथुर अस्पताल के बाहर पानी भरने की समस्या का समाधान होगा।

3. कलक्टे्रट के बाहर 1 गुना 1 मीटर के दो नालों का निर्माण किया जाएगा। इसे पावटा से निकलने वाले मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा। इसकी लागत 81 लाख है। कलक्ट्रेट परिसर के बाहर भरने वाली पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

4. यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। फिल्टर हाउस चौपासनी रोड से 17 ई चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से अणदाराम स्कूल, पाल रोड से एम्स तक तीन नालों का निर्माण कर भैरव नाले से जोड़ा जाएग। यहां 9.89 करोड़ रुपए में 3.12 किमी नालों का निर्माण किया जाएगा। इससे फिल्टर हाउस, 18 सेक्टर, अणदाराम स्कूल, अशोक उद्यान व महिला पुलिस थाने के पास पानी भराव नहीं होगा।

यहां भी होगा काम
- अजीत कॉलोनी 63 लाख
- सर्किट हाउस रोड 1.63 करोड़
- नागौरी गेट मुथाजी मंदिर 38 लाख
- पावटा चौराहा 81 लाख
- खेतानाडी 1.53 करोड़
- भदवासिया ओवरब्रिज 1.10 करोड़
- लालसागर अंडरब्रिज 1.79 करोड़
- रातानाडा 2.87 करोड़
- गोशाला मैदान 1.03 करोड़ रुपए

इनका कहना...
पहली बार ड्रेनेज प्लान की डीपीआर किसी फर्म ने नहीं बल्कि अभियंताओं ने बनाई है। जून माह तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीद है अगले वर्ष आमजन को राहत मिलेगी।
- सम्पत मेघवाल, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35biZ12
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment