जोधपुर. सर्किट हाउस चौराहे के पास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का पेट्रोल पंप बंद हो गया है। यह पेट्रोल पंप 55 साल पहले खुला था।
शहर के पुराने आउटलेट में शामिल इस पंप की जमीन के लेकर अदालत में केस चल रहा था। जमीन मालिक के केस जीतने से कम्पनी को पेट्रोल पंप खाली करना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह यहां से अंतिम बार ग्राहकों को पेट्रोल डाला गया। एचपीसीएल 31 दिसम्बर को जमीन के मालिक को कागज सौंप देगी। शहर में जमीन मिलना मुश्किल है इसलिए कम्पनी अपने इस पंप को बाहरी इलाके में वापस स्थापित करेगी।
तब माना जाता था बाहरी इलाका
वर्ष 1964 में एचपीसीएल ने श्यामलाल गोयल को पेट्रोल पंप आवंटित किया। उस समय शहर में केवल 4-5 पेट्रोल पंप थे। सर्किट हाउस उस समय बाहरी इलाका माना जाता था। यह जमीन कम्पनी को 20 साल की लीज पर मिली थी। इसके बाद जमीन मालिक ने लीज बढ़ाने से मना कर दिया और मामला न्यायालय में गया। करीब 25 साल तक यह मामला न्यायालय में रहा और आखिर जमीन मालिक करण विजय सिंह के पक्ष में न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया।
पंप मालिक ने डाला पेट्रोल
पिछले सप्ताह से कम्पनी ने अपने आउटलेट को समेटना शुरू किया। पंप संचालक जय कुमार गोयल ने अंतिम दिन स्वयं नोजल पकड़ा और वाहन चालकों को ईंधन डाला। गोयल कहते हैं कि यह पंप भी परिवार का ही एक हिस्सा था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q7H1EX
0 comments:
Post a Comment