जोधपुर. भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग-27 का विदाई समारोह शुक्रवार को जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर वायुसेना की सूर्य किरण और आकाशगंगा टीम भी प्रदर्शन के लिए आई हुई है। दोनों ही टीमों ने बुधवार को वायुसेना स्टेशन पर वायु सैनिकों के परिवार जनों और स्कूली बच्चों के लिए एरोबेटिक डिस्पले दिखाया। आकाशगंगा की टीम के स्काईडाइवर्स ने हेलीकॉप्टर से आसमान से छलांग लगाई, जिसे देखकर बच्चे रोमांचित हो उठे वहीं सूर्य किरण टीम में शामिल करीब आधा दर्जन हॉक विमानों ने आसमान में वीर विभिन्न हैरतअंगेज प्रदर्शन दिखाएं। मुख्य प्रदर्शन शुक्रवार को मिग-27 की वाइंडिंग अप सेरेमनी में होगा।
बहादुर नाम से पहचाने जाने वाले भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग-27 (अपग्रेडड) की अंतिम उड़ान 31 दिसम्बर को सूर्यास्त के समय होगी। इसके बाद ये एयरक्राफ्ट वायुसेना से हमेशा के लिए रिटायर हो जाएंगे। औपचारिक विदाई समारोह जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर शुक्रवार को होगा, जिसमें मिग-27 उड़ाने वाले वायुसेना के वर्तमान व सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल होंगे। सुबह फ्लाई पास्ट होगी, जिसमें मिग-27 विमान एक साथ उड़ान भरेंगे। इसके बाद सभी लड़ाकू विमानों को वाटर सेल्यूट दिया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EU7sYl
0 comments:
Post a Comment