जोधपुर ( jodhpur news.current news ).राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( India President Ram Nath Kovind ) राजस्थान दौरे पर रहेंगे। वे 6 दिसंबर की शाम को जोधपुर आएंगे। वे सात दिसम्बर को जोधपुर एम्स ( jodhpur aims ) में आयोज्य दीक्षांत समारोह व राजस्थान हाईकोर्ट के नये भवन ( The new building of the Rajasathan High Court ) के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ( jodhpur aims ) में दीक्षांत और झालामण्ड स्थित राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन के दीक्षांत समारोह ( convocation ceremony ) में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे सात दिसम्बर को दोनों समारोह में शामिल होंगे। पुलिस के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 दिसम्बर को विमान से उदयपुर आएंगे, जहां से वो माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी आश्रम में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगे। कार्यक्रम में भाग लेकर उदयपुर लौटेंगे, जहां से विमान से वे जोधपुर के लिए रवाना होंगे। उनके शाम को वायुसेना स्टेशन पर पहुंचने का कार्यक्रम है। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद राष्ट्रपति सात दिसम्बर को एम्स परिसर में वर्ष 2013 बैच के एमबीबीएस और वर्ष 2014 बैच के नर्सिंग विद्यार्थियों के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगे। इसके बाद वे झालामण्ड में राजस्थान उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OZYYnp
0 comments:
Post a Comment