जोधपुर. जोधपुर पोलो व इक्यूस्टेरियन क्लब इंस्टीट्यूशन जोधपुर की ओर से 20वें जोधपुर पोलो सीजन के पाबूपुरा स्थित पोलो ग्राउण्ड पर चल रहे हरमिज कप टूर्नांमेंट के दूसरे दिन मंगलवार हरमिज कोल्ट्स व हरमिज कब्स के बीच मैच खेला गया। हरमिज कब्स ने साढ़े तीन के मुकाबले 19 गोल करते हुए विपक्षी टीम पर आसान जीत दर्ज की।
आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए हरमिज कोल्ट्स टीम के विश्वराजसिंह भाटी ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। श्रवणसिंह ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में हरमिज कब्स के निखिलेन्द्रसिंह व जन्मेजयसिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। निखिलेन्द्रसिंह ने पहले, दूसरे व तीसरे चक्कर में तीन-तीन गोल किए जबकि जन्मेजयसिंह ने पहले व तीसरे चक्कर में तीन-तीन व दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। विनय मेवाड़ा ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया।
आज का मैच
बुधवार को हरमिज कप टूर्नामेंट के तहत हरमिज कोल्ट्स व हरमिज टाइगर के बीच मैच खेला जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KYfpzj
0 comments:
Post a Comment