वर्दी पहनने से पहले आग के गोले से निकले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

-सीआरपीएफ का दीक्षांत परेड समारोह

जोधपुर. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पालड़ी खिचियान स्थित नवआरक्षी प्रशिक्षण क्रेंद्र में सोमवार को बैच संख्या 09 के दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन हुआ। इसमेंं 104 नवआरक्षियों ने भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। चीफ गेस्ट पुलिस उप महानिरीक्षक एवं प्राचार्य नवआरक्षी प्रशिक्षण केंद्र के महेंद्र कुमार ने परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली। इस अवसर पर नवआरक्षियों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक करतब दिखाए। जिसमें काता, निहत्थी लडाई, स्टोन ब्रेकिंग, फ ायर जम्प, मोटर साईकिल जम्प सहित सांस्कृतिक प्रस्तुति भी शामिल है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी एक से बढकर एक रही, जिसने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाद में अधिकारियों ने जवानों की हौसला अफजाई की और उन्हें बधाई दी। उनके अनुभव भी कार्यक्रम में साझा हुए। अधिकारियों ने भी जवानों को इस मौके कई संस्मरण सुनाए। इससे पहले परिचय भी लिया गया। अधिकांश ने प्रशिक्षण के अपने अनुभवों को यादगार लम्हा बताया।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32ZcAUJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment