जोधपुर।
लघु उद्योग भारती मण्डोर औद्योगिक क्षेत्र इकाई व थाइमेक्स कम्पनी के संयुक्त तत्ववाधान में सोमवार को मण्डोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में 'सौर ऊर्जा में सहभागिता व सहयोग Ó विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कम्पनी के शिवांगसिंह तोमर ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से उद्योगों में सौर ऊर्जा के उपयोग की आवश्यकता व नवीनतम तकनीकों पर जानकारी दी। लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल उपाध्यक्ष हरीश लोहिया ने औद्योगिक क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को महत्वपूर्ण बताया। अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा ने बताया कि सौर ऊर्जा के उपयोग के जरिए उद्योग न केवल अपनी लागत कम कर सकते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। मण्डोर इकाई अध्यक्ष मंजू सारस्वत ने बताया कि सोलर प्लांट औद्योगिक इकाइयों के साथ घरों पर भी लगाया जा सकता है। सरकार द्वारा राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन के तहत सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। अन्त में सचिव पूनमचन्द तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संचालन स्वाति शर्मा ने किया।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OlTeE5
0 comments:
Post a Comment