प्राणघातक हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी (जोधपुर). पुलिस ने क्षेत्र के चिरडाणी गांव में रात्रि के समय पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमले के फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल बरामद की हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहट ने बताया की चिरढाणी में 12 सितंबर की सुबह के करीब 3.45 बजे संजय बोराणा आदि एसयूवी में सवार होकरआए व बुधाराम के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से फायर कर भाग गए थे।


इस मामले में पूर्व में एक आरोपी चुतराराम को गिरफ्तार कर पेश किया जा चुका है। वारदात का मुख्य आरोपी संजय बोराणा घटना के बाद से फरार था। पीडि़त की ओर से पीपाड़सिटी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अति. पुलिस अधीक्षक रघुनाथ गर्ग व पुलिस वृताधिकारी मुमताज खां के निर्देशन में नाधिकारी प्रेमदान रतनू, उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व मे एक विशेष टीम गठित की गई।


उन्होंने बताया कि अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण मे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में रहकर तलाश कर रही थी। इस बीच 27 नवम्बर को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व मे टीम ने मुख्य आरोपी चिरढाणी निवासी संजय बोराणा (25) को दस्तयाब किया गया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी संजय बोराणा के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक देशी पिस्टल बरामद की है। आरोपी बोराणा धाराआम्र्स एक्ट तथा बिलाड़ा के प्रकरणों मे भी वांछित है।


कार्रवाई में शामिल टीम

थानाधिकारी प्रेमदान रतनू , उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल श्रीराम, श्रवण भाटी, भागीरथ, शेखर, नारायण राम, श्रवणराम शामिल थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y1l1hg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment