मोबाइल टावर पर युवक नजर आते ही गांव में अफरा-तफरी फैल गई तथा कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ढढू गांव से वायरल हुए एक ऑडियो में बताया गया कि गांव के प्रकाश व अशोक विश्नोई निवासी ढढू आज सुबह गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़े हुए नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडाणा (कोटा) पुलिस द्वारा उन्हें डोडा पोस्त तस्करी के मामले में झूठा फंसाया गया।
ऑडियो में यह भी कहा गया कि गांव के कुछ लोग उन्हें जान से मार देने का प्रयास कर रहे हैं, जिसकी सूचना फलोदी पुलिस को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन -
ढढू गांव में मोबाइल टावर पर दो युवकों के चढऩे की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनारायण शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक पारस सोनी, पुलिस निरीक्षक राजीव भादू पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने टावर पर चढ़े युवकों से बातचीत करके उन्हें एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में झूठा फंसाने के मामले में निष्पक्ष जांच करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर वे टावर से नीचे उतरे।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WMrkVC
0 comments:
Post a Comment