यूं बढ़ा मतदान का ग्राफ -
सुबह 9 बजे तक - 20 प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक - 28 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक - 55 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक - 69 प्रतिशत
फाइनल - 78.11 प्रतिशत
मैं सबसे पहले सुबह ७ बजे वार्ड नं. 12 के मतदान केन्द्र पंहुचा। मतदानकर्मी ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करके व्यवस्थित कर चुके थे। यहां मतदान केन्द्र के बाहर पुलिसकर्मी तैनात थे और सर्द हवाएं चल रही थी। इस वक्त यहां बहुत कम ही मतदाता आ रहे थे। कुछ ही समय के बाद यहां पुलिस के वाहनों का जमावड़ा भी लगना शुरू हो गया। इस मतदान केन्द्र पर शुरूआती करीब डेढ़ घण्टे तक कम मतदान हुआ। कुछ समय बाद महिलाओं के जत्थे आना शुरू हो गए और थोड़ी देर में यहां कतार लग गई। फिर यहां ८४ वर्षीय वृद्धा मोहनी बाई अपने रिश्तेदारों के साथ मतदान के लिए आई और अपनी अंगुली पर लगी स्याही को बताते हुए मुस्कुराहट के साथ वापस रवाना हो गई।
इसके बाद पास ही के वार्ड नं. 9 के मतदान केन्द्र पर पंहुचे। जहां सुबह से ही मतदान के लिए कतारें लग गई थी। चारों तरफ पुलिस का पेहरा और लोग भयमुक्त वातावरण में मतदान कर रहे थे। यहां से वापस निकाला तो पुलिस के पर्यवेक्षण अधिकारी का वाहन आ गया और पर्यवेक्षण अधिकारी सड़क पर खड़े लोगों को हट जाने के लिए माइक पर निर्देश दे रहे थे।
इसके बाद में शहर के अंतिम छौर के मतदान केन्द्र वार्ड नं. 40 के लिए रवाना हुआ तो सड़क पर हर जगह पुलिस व प्रशासन के वाहनों की आवाजाही नजर आई। कहीं सायरन की आवाज, तो कहीं माइक से घोषणा की जा रही थी। यहां भी युवाओं और महिलाओं की लम्बी कतारें लगी हुई थी। यहां मतदान के लिए लगी हुई कतारें लोगों के चेहरों पर मतदान के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित कर रही थी। इस बीच यहां विधायक पब्बाराम विश्नोई व महापौर घनश्याम ओझा भी पंहुच गए और मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके बाद मैं वार्ड नं. 39 के मतदान केन्द्र पंहुचा। यहां भी मतदाता उत्साह के साथ कतारों में खड़े थे।
--------
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QsBcCC
0 comments:
Post a Comment