शहर की सरकार चुनने का उत्सव : हर चेहरे ने मुस्कुराहट के साथ किया मतदान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी नगरपालिका चुनाव - २०१९ के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, लेकिन बादलों की आवाजाही और सर्द हवाओं के चलते शुरूआती दो घण्टों में मतदान प्रतिशत कफी कम रहा। सुबह ९ बजे के बाद अधिकांश मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई और दोपहर ३ बजे तक मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें के बीच यहां मेले जैसा माहौल नजर आया। शहर की सरकार चुनने के लिए हर उम्र के मतदाताओं में उत्साह दिखा। लोगों ने मुस्कुराहट के साथ अपना वोट किया। मतदान में युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा कई मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर तो कई जगहों पर लोग वृद्ध जनों को उठाकर मतदान केन्द्र तक लेकर आए। साथ ही काम-काज पर जाने वाले लोगों ने पहले मतदान किया, फिर काम पर गए। आज यहां मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। १०८ प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद- नगरपालिका चुनाव को लेकर शनिवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने ईवीएम से वोट कर दिए। इसके साथ ही शहर के ३८ वार्डों के १०८ प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। गौरतलब है कि फलोदी नगरपालिका क्षेत्र में कुल ४० वार्ड है। जिसमें से वार्ड नं १४ व २९ में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। १९ को होगा जीत-हार का फैसला- मतदान के बाद एक तरफ प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत-हार को लेकर आंकड़ों का विश्लेषण करने में जुट गए है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने भी मतगणना को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली है। मतगणना राजकीय पी.जी. महाविद्यालय फलोदी में १९ नवम्बर को सुबह ८ बजे से शुरू होगी। चाक-चौबंद रही व्यवस्थाएं- नगरपालिका चुनाव में भयमुक्त वातावरण बनाए रखने को लेकर आज फलोदी में पुलिस व प्रशासन अलर्ट रहा। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इसके साथ ही पुलिस व प्रशासन की गठित टीमों के अधिकारी अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर गश्त करते रहे तथा शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर नाकांबदी की गई। मतदान के चलते आज शहर की अधिकांश सड़कों पर पुलिस बल तैनात रहा। नगरपालिका क्षेत्र में १२ सेक्टर ऑफिसर व ६ एरिया मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। वहीं पुलिस प्रशासन की डीएसपी व सीआई स्तर के ६ पर्यवेक्षण अधिकारी, १२ मोबाइल टीमें गश्त करती रही। मतदान के प्रति झलका उत्साह- नगरपालिका चुनाव को लेकर फलोदी में हुए मतदान में हर उम्र के मतदाताओं में उत्साह नजर आया। आज अधिकांश मतदान केन्द्रों पर महिलाओं व युवाओं की कतारें लगी रही। महिलाएं वोट देने के लिए नए परिधान में सज-धज कर मतदान केन्द्र पर पंहुची।प्रत्याशी और कार्यकर्ता दिखे सक्रिय- मतदान के दौरान प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों से निर्धारित परिधि के बाहर प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के झुण्ड नजर आए तथा मतदाताओं की सहायता के लिए स्टालें भी लगाई गई। कुछ मतदान केन्द्रों के आस-पास स्टालों पर कार्यकर्ता लेपटॉप से मतदाताओं की सहायता करते दिखे। बुजुर्गों ने भी नहीं छोड़ी कसर- मतदान में युवाओं और महिलाओं के साथ बुजुर्गों ने भी रूचि दिखाई। कई मतदान केन्द्रों पर बीमार एवं बुजुर्ग मतदान करने पंहुचे, तो कई जगहों पर ९० वर्ष तक के वृद्धजनों ने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर वोट किया।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CRR3CI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment