चक्रवाती तूफान महा : गांवों में बरसात, सर्दी बढ़ी, फसलें बर्बाद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बेलवा (जोधपुर). अरब सागर में चक्रवाती तूफान 'महा' के कारण शनिवार को क्षेत्र में मौसम पलटा। अलसुबह मौसम में घुली ठंडक के बीच गांवों में तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर चला।

बेलवा सहित आसपास के गांवों में करीब आधे घंटे से अधिक कभी धीमे तो कभी तेज गति से बरसात हुई। बारिश से खरीफ फसल में बर्बादी की आशंका बढ़ गई है। खेतों में मूंगफली व बाजरे की फसलों में खराबा हुआ है। इससे किसानों के अरमान धराशायी हो गए है। वहीं कई जगहों पर बूंदाबांदी के समाचार है।

क्षेत्र में हुई बेमौसम बरसात से खेतों में कटी व खड़ी खरीफ फसलों में खराबा हुआ है। मूंगफली की कटी फसलों में सबसे ज्यादा खराब की आशंका जताई जा रही है। सुबह से बादलों की आवाजाही के चलते इंद्रदेव के दर्शन नही हो पाए है। रुक-रुक कर ठंडी हवा चलती रही, जिसके कारण लोगों को तपिश से काफी राहत मिलने के साथ ठंड का अहसास हो रहा है।

क्षेत्र के बेलवा, बस्तवा, जिनजिनयाला, बिराई, निम्बो का गांव, उटाम्बर, भालू, रावलगढ़, गोपालसर, जियाबेरी सहित आसपास के गांवों में बरसात हुई है। वही बालेसर, शेरगढ़, सेतरावा, देचू, सेखाला क्षेत्रों में भी बारिश के समाचार है।

पूनासर. क्षेत्र में अलसुबह हुई बारिश व आंधी ने किसानों की कटी कटाई फसल को खराब कर दिया। किसानों के खेतों में इस समय कपास, मूंगफली, मूंग, बाजरा सहित सभी फसल काट कर रखी हुई थी। इस कारण अधिक खराब होने की आशंका है। क्षेत्र में जेवासर में किसानों के काफी मात्रा में मूंगफली की फसल कटी हुई थी जिस कारण किसानों के मूंगफली व उसका चारा खराब हो गया। इसी प्रकार लवेरा बावड़ी, फलोदी, नौसर, देणोक आदि क्षेत्रों में भी बूंदाबंदी व फसलें खराब होने के समाचार हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PADmzP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment