जोधपुर. डेंगू वायरस ने मौत का खेल खेलना शुरू कर दिया है। महात्मा गांधी अस्पताल में सेतरावा निवासी एक युवक की उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई। ये इस सीजन में डेंगू से दूसरी मौत हैं। सेतरावा के नाइयों की ढ़ाणी निवासी रावलराम नाई (27) को गत 27 अक्टूबर से बुखार व उल्टी दस्त की शिकायत के चलते क्षेत्रीय राजकीय अस्पताल में ले जाया गया था। जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया। 30 अक्टूबर को युवक की ज्यादा तबीयत बिगडऩे पर परिजन दूसरे दिन 31 अक्टूबर की सुबह महात्मा गांधी अस्पताल ले आए। देर शाम युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। गौरतलब हैं कि इन दिनों सेतरावा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में डेंगू रोगी सामने आ रहे हैं। इस मौत को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन के जिम्मेदार नकार रहे हैं। शेरगढ़ बीसीएमएओ डॉ. जोगेश्वर प्रसाद ने कहा कि सेतरावा में युवक की मौत की जानकारी मिली हैं, लेकिन डेंगू से मौत होने की उनके पास कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।
अब निजी संस्थानों ने लिया फोगिंग सेवा का जिम्मा
शहर में नगर निगम की ओर से फोगिंग का कार्य मंद गति से चल रहा है। उगमकंवर मानमल सिंघवी चेरिटेबल ट्रस्ट व रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्ममिनी की ओर से शहर में फोगिंग कराई जा रही है। इसके सदस्यों ने शुक्रवार को ऑटो रिक्शा के जरिए शास्त्रीनगर, मेडिकल कॉलेज, रातानाडा व हाईकोर्ट कॉलोनी क्षेत्रों में फोगिंग कराई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qfQxva
0 comments:
Post a Comment