जोधपुर.
बनाड़ रोड पर जोजरी नदी के पुल के पास मंगलवार शाम रोडवेज बस ने डिवाइडर फांद गलत दिशा में आए मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
थानाधिकारी अशोक आंजणा के अनुसार गुजरावास निवासी सोहनलाल (४०) पुत्र ढगलाराम मेघवाल शाम को बनाड़ में रिश्ते में बहन के घर से गांव जाने के लिए मोटरसाइकिल पर रवाना हुआ। जोजरी नदी के पुल के पास पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांद गलत दिशा में चली गई। इतने में सामने से जोधपुर डिपो की रोडवेज बस आ गई। उसने मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। हादसा होते ही चालक बस को मौके पर ही छोड़ भाग निकली। पुलिस मौके पर पहुंची। मोबाइल नम्बर से परिजन को सूचित किया। साथ ही शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बस कब्जे में ले ली गई है।
बनाड़ रोड निवासी भवानीसिंह का कहना है कि रिश्ते में ***** सोहनलाल कमठा कारीगर है। वह दोपहर में मिलने के लिए उसके पास आया था और शाम को गांव लौट रहा था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33qQ3jH
0 comments:
Post a Comment