फ्रीज की मरम्मत करवाने किसी को बुला रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पहले पढ़ लें यह खबर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले की खेड़ापा थाना पुलिस ने बावड़ी कस्बे में एक मकान से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व पचास हजार रुपए चोरी का खुलासा कर एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे चोरी के आभूषण व नगदी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मूलत: अणवाणा हाल बावड़ी निवासी प्रभुराम जाट के मकान में गत चार नवम्बर की रात चोरी हो गई थी। चोरों ने 18-20 तोला सोना व ढाई सौ ग्राम चांदी के आभूषण के अलावा पचास हजार रुपए चुराए थे।

वारदातस्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी पहलूओं से जांच के बाद चोरी करने वाले युवक की पहचान की गई। थानाधिकारी केसाराम के नेतृत्व में पुलिस कई जगह दबिश देकर नेतड़ा गांव के पास रूपावतों की ढाणी निवासी ईश्वरसिंह (27) पुत्र मनोहरसिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में वारदात स्वीकारने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वारदात से पांच दिन पहले फ्रीज की मरम्मत की थी
थानाधिकारी केसाराम का कहना है कि आरोपी फ्रीज व एयर कंडीशनर मरम्मत करने का कार्य करता है। वह मरम्मत कार्य के दौरान रैकी करता है और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम देता है। ईश्वरसिंह ने एक नवम्बर को प्रभुराम के मकान में फ्रीज की मरम्मत की थी। तब उसने पूरे घर की रैकी कर ली थी। पांच दिन बाद चार नवम्बर को उसे मौका मिला। तब वह बालकनी से ऊपर चढकऱ मकान में घुसा था और आभूषण ले गया था।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34SBMh4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment