फिल्टर हाउस की जाली में फंस गया था नहर में गिरे युवक का शव, दो दिन की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. ओसियां थानान्तर्गत पांचला गांव में राजीव गांधी लिफ्ट केनाल में गिरे युवक का शव बुधवार शाम गगाड़ी गांव स्थित फिल्टर हाउस में मिला। वृत्ताधिकारी (ओसियां) दिनेश मीणा के अनुसार दईजर निवासी त्रिलोक सोनी (35) सोमवार अपराह्न राजीव गांधी लिफ्ट केनाल में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वो पानी के तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। पाया।

पुलिस ने मंगलवार को एसडीआरएफ के गोताखोर बुलाए लेकिन देर रात तक युवक का कोई पता नहीं लगा। निरीक्षक गुलाबाराम के नेतृत्व में एसडीआरएफ के गोताखोर हेड कांस्टेबल रोशनलाल, कांस्टेबल हरेन्द्र जाखड़, मनिंदर, दौलतराम व रामसुख ढाका ने बुधवार को फिर तलाश शुरू की तो शव के गगाड़ी स्थित फिल्टर प्लांट की जाली में फंसा होने का अंदेशा हुआ।

गोताखोरों ने पहले लाठी से शव निकालने की कोशिश की। बाद में पंप की मदद से पानी का दबाव कम किया और एक गोताखोर को ऑक्सीजन के सिलेण्डर के साथ पानी में उतारा। करीब पन्द्रह मिनट तलाश के बाद शव बाहर निकाल पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस का मानना है कि पांव फिसलने से त्रिलोक पानी में गिरा होगा। शव ओसियां के राजकीय चिकित्सालय में रखवाया गया है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qbfDMc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment