जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राममंदिर मंदिर फैसले पर कहा कि लोग बगैर फैसला जाने और समझे व पूरा पढ़े किसी तरह का रिएक्शन न दें। दो दिवसीय प्रवास पर आए मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, बिना मतलब तनाव पैदा हो जाता है। राजस्थान में समझदार, भाईचारा व मोहम्बत वाले लोग रहते हैं। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस करके कलक्टर व एसपी को व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी है। दिल्ली में पुलिस व वकीलों के बीच चल रहे विवाद पर कहा कि ये मामला ज्यूडिशियली का है।
ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण आज गंभीर चिन्ता का विषय है। दिल्ली में प्रदूषण बेहद चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। राजस्थान सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित है। पर्यावरण, प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दों को लेकर चिंतित थी। उन्होंने कहा कि बायो डीजल पेट्रोलियम डीजल का विकल्प है। इससे प्रदूषण से होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि वे भी पर्यावरण को लेकर काफ चिंतिति थीं।
वे गुरुवार को जोधपुर में बायो डीजल की खुदरा ब्रिकी के लिए बायो फ्यूल प्राधिकरण के पंजीकृत बायो डीजल मोबाइल रिटेल आउटलेट के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा देश में राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त पहला बायोडीजल मोबाइल रिटेल आउटलेट का राजस्थान में शुभारंभ हुआ है। विंड एनर्जी के क्षेत्र में प्रदेश में जैसलमेर में 2 मेगावाट का पहला प्लंाट लगा था। आज प्रदेश में करीब साढ़े चार हजार मेगावाट पवन ऊर्जा उत्पादित हो रही है। सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में भी राजस्थान अग्रणी प्रदेश के रूप में उभरा है।
सीएम ने की विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को एनआइसी कक्ष में संभाग स्तरीय विभागों की बैठक में विभिन्न संचालित विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न योजनाओं को लेकर जेडीए, निगम व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिजली, पानी और बीमारियों को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। बैठक में संभागीय आयुक्त बीएल कोठारी, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के अलावा जेडीए, नगर निगम, डिस्कॅाम, पीएचइडी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व डॉ. एसएन मेडिकल कॅालेज के प्राचार्य भी उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32p7WyZ
0 comments:
Post a Comment