महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सदर कोतवाली थानान्तर्गत अजय चौक में नागौरियों का बास स्थित मकान में बुधवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति व सास-ससुर पर मारपीट कर गला घोंटकर हत्या और शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। थानाधिकारी लूणसिंह के अनुसार नागौरियों का बास निवासी निर्मला (30) पत्नी महेन्द्र सोनी को परिजन दोपहर में महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल वालों का कहना है कि निर्मला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। मृतका के दो बच्चे हैं।

पूनासर गांव निवासी मृतका के पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर रोष जताया। मृतका के पिता लिखमाराम सोनी ने दामाद महेन्द्र सोनी, पुत्री की सास व ससुर के खिलाफ निर्मला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने और गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का मामला दर्ज कराया। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा। मृतका के पिता का आरोप है कि दस-बारह साल पहले निर्मला की शादी महेन्द्र से की थी। छह महीने बाद ही उसे प्रताडि़त किया जाने लगा था।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KiKpJU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment