बरसों से खंडित नेहरू की प्रतिमा, नमन कर चले जाते है नेता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़. कस्बे में लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्यारे चाचा पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा बरसों से टूटी-फूटी एवं खंडित हालत में पड़ी है, लेकिन किसी की नजर तक इसकी ओर नहीं जा पा रही है। यहां तक कि हर वर्ष पं. नेहरू की पुण्यतिथि व जन्मदिवस पर साल में दो बार उनको नमन करने के लिए कई जनप्रतिनिधि यहां आते हैं। गौरतलब है कि पंचायत समिति के सामने बलदेवराम मिर्धा किसान सर्किल पर बरसों पहले नेहरू की प्रतिमा लगाई गई थी। प्रतिमा संगमरमर से बनी है। करीब दस-बारह साल पहले किसी सिरफिरे ने रात के समय नेहरू की प्रतिमा को खंडित कर दिया था और सात-आठ साल पहले किसी शराबी ने प्रतिमा को तोड़ दिया था। जब यह घटना हुई तब लोगों में एकबारगी आक्रोश भी पनपा और पुलिस ने बीचबचाव कर इसे वापिस ठीक करवाते हुए प्रतिमा के खंडित टुकड़ों को चिपकाकर मामला शांत कर दिया। इसके बाद से ही यह प्रतिमा अब तक बरसों से उसी हालत में है लेकिन इसकी सुध लेने के बारे में कोई नहीं सोच रहा। ग्रामीणों ने भी इस बारे में कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया, लेकिन सिवाय आश्वसन कुछ नहीं मिलता। निसं

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Llmpk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment