अस्पताल में मरीज का पर्स चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत नयापुरा स्थित शिवराम नत्थुजी टाक राजकीय चिकित्सालय में एक मरीज का पच्चीस हजार रुपए व दस्तावेजों से भरा पर्स चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरे से मरीज को उम्मीद की किरण जगी, लेकिन वो भी कई महीनों से बंद थे। पुलिस के अनुसार नयापुरा निवासी ताराचंद सांखला की मंगलवार रात तबीयत खराब हो गई। पत्नी सुशीला उसे शिवराम नत्थुराम टाक राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंची। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे कुछ देर आराम की सलाह दी। पत्नी दवाई लेने बाहर चली गई। वह अस्पताल में लौटी तो पता लगा कि पति के आराम करने के दौरान किसी ने उनका पर्स पार कर लिया। पर्स में बीस से पच्चीस हजार रुपए, आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य दस्तावेज रखे थे।

मरीज की पत्नी ने अस्पताल प्रशासन को वारदात के संबंध में सूचित किया। साथ ही अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने की कोशिश की, लेकिन कैमरे बंद मिले। युवक कांग्रेस के जिला सचिव लक्ष्मणसिंह सोलंकी का कहना है कि कई बार प्रयास करने के बावजूद अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं किए जा रहे हैं। जिससे मरीजों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

एक माह पहले मांगे थे छह होमगार्ड, अब तक नहीं मिले

अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था ताक पर है। इसे दुरुस्त करने के लिए कनिष्ठ विशेषज्ञ व प्रभारी ने होमगार्ड के कमाण्डेंट को गत २१ अक्टूबर को पत्र लिखकर तीन महिला व तीन पुरुष होमगार्ड लगाने का आग्रह किया था। आरएमआरएस फण्ड से इनको भुगतान प्रस्तावित होने की जानकारी भी दी गई थी। इसके बावजूद अब तक होमगार्ड नहीं लगाए गए हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/344DMCJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment