डेंगू के बिगड़ते हालात पर भाजपा ने लिखा केन्द्रीय मंत्री को पत्र, चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी होने का लगाया आरोप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. डेंगू के लगातार नए मरीज सामने आने और चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी होने का आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखा है। जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिकित्सा व्यवस्था पर ध्यान न देकर सुबह-शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व संघ परिवार को कोसते रहते हैं। प्रदेश के साथ उनके स्वयं के गृह नगर में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि जोधपुर एम्स व सरकारी अस्पतालों में 2032 डेंगू मरीज पंजीयन हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारी जोधपुर की बिगड़ी व्यवस्था में सुधार नहीं करते हैं तो स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरूद्ध सडक़ों पर उतरेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंसारी एमजीएच में भर्ती
जोधपुर शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सईद अंसारी को महात्मा गांधी अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया है। मेडिसिन के सीनियर प्रोफेसर डॉ. मनोज लाखोटिया ने बताया कि अंसारी को ब्रोन्काइटिस का संक्रमण है। हालांकि एक्सरे सामान्य है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

डेंगू का बढ़ रहा आंकड़ा
बढ़ती सर्दी के बावजूद डेंगू रोगियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 16 नए डेंगू रोगी सामने आए। इसमें जोधपुर व बाड़मेर जिले के रोगी मिले। वहीं जोधपुर एम्स में 13 रोगी डेंगू पॉजिटिव के सामने आए।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CZmWcL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment