ऑटो रिक्शा चालक ने नादान बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर कर डाला ये कांड, स्कूल जाने से छात्रा का इनकार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मधुबन हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में बाल वाहिनी (ऑटो रिक्शा) चालक ने अश्लील वीडियो दिखाने के बाद ऑटो में आठ वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। परिजन ने उसे शनिवार को बात करने के लिए एक निजी विद्यालय के पास बुलाया तो क्षेत्र के लोगों ने उसे पीट दिया और पुलिस के हवाले किया। बासनी थाना पुलिस ने पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया

थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह देवड़ा के अनुसार निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा ऑटो रिक्शा से स्कूल जाती-आती है। गत 20 नवम्बर को स्कूल से घर लौटी और मां से स्कूल जाने से इनकार कर दिया। मां ने कारण पूछा तो पुत्री ने बताया कि ऑटो चालक डिक्सन डेविड दो-तीन दिन से उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ कर रहा है। उसने ऑटो रिक्शा में अकेली छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाए और फिर छेड़छाड़ की। मां ने बालिका के पिता को अवगत कराया।

दूसरे दिन माता-पिता तुरंत स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन से मामले से अवगत कराया। ऑटो चालक के बारे में जानकारी ली। छात्रा के पिता ने परिवार के अन्य सदस्यों को अवगत कराया। दो दिन तक राय जानने के बाद शनिवार को पीडि़ता के पिता ने बासनी थाने में पोक्सो अधिनियम के तहत चालक डिक्सन डेविड के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी डिक्सन डेविड पुत्र (30) पुत्र जॉर्ज वाटसन को गिरफ्तार कर लिया।

बातचीत करने बुलाया तो लोगों ने पीटा
पारिवारिक सदस्यों से सलाह के बाद छात्रा के पिता ने शनिवार दोपहर चालक डिक्सन डविड को बातचीत करने के लिए निजी विद्यालय के पास बुलाया। इस दौरान पिता ने उसे उलाहना दिया। विवाद होने पर आस-पास के लोग जमा हो गए। उन्होंने चालक डेविड को पीट दिया। फिर पुलिस बुलाकर उसे सुपुर्द किया।

छात्राओं को लेकर सचेत रहें परिजन
- परिजन को बाल वाहिनी के चालक व अन्य स्टाफ के बारे में नाम-पते से लेकर उसे व्यवहार व आचरण की जानकारी होनी जरूरी है।
- बाल वाहिनी स्टाफ का पुलिस सत्यापन जरूरी है। इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
- छात्र छात्राओं से बाल वाहिनी अथवा विद्यालय के अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी लेते रहें।
- बच्चों के आचरण में आए बदलाव के बारे में तुरंत बात करें। ताकि कोई अप्रिय बात न हों।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KMpu22
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment