अकेले की बजाय साथ पसंद रहना कर रहे पसन्द टूरिस्ट्स, शेयर कर रहे कल्चर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
देश-विदेश की यात्राएं करने वाले सोलो ट्रेवलर, टूरिस्ट्स व स्टूडेन्ट्स की लाइफ स्टाइल में बदलाव आ रहा है। टूरिस्ट्स अब महंगे होटलों व पेइंग गेस्ट हाउस में ठहरने की बजाए होस्टल और डोरमेट्री लाइफ स्टाइल को पसंद कर रहे है। यह कल्चर अब जोधपुर में शुरू हो गया है। टूरिस्ट्स की पंसद व जरूरत को देखते हुए पेइंग गेस्ट हाउस अब पेइंग गेस्ट हाउस के साथ होस्टल-डोरमेट्री में भी बदलते जा रहे है। संचालकों की ओर से इन मेहमानों को कम पैसे में होस्टल-डोरमेट्री वाली फैसिलिटी दी जा रही है।
--
नए दोस्त बनते है, शेयर करते है कल्चर
अलग-अलग जगहों से आने वाले टूरिस्ट्स को यहां डोरमेट्री में साथ रहने का मौका मिलता है और उनमें दोस्ती हो जाती है। अलग-अलग देशों से आने वाले लोग अपने देशों का कल्चर, लाइफ स्टाइल आदि एक-दूसरे को शेयर भी करते है।
--
हेरिटेज लुक के साथ मिलते है लॉकर्स, कैफे सुविधा
शहर में करीब 20-25 गेस्ट हाउस में होस्टल-डोरमेट्री सिस्टम है। संचालकों की ओर से टूरिस्ट्स को हेरिटेज लुक के साथ रहने की जगह के साथ लॉकर्स, हाइजैनिक वॉश रूम, क्लीन बैड, कैफेटेरिया, कॉमन रूम, सेल्फी जोन, आदि सुविधाएं कम पैसे में मिल जाती है। इससे उनकी जेब पर भार भी कम पड़ता है। इन डोरमेट्री में स्मोकिंग जोन अलग होता है।
-
डोरमेट्री में 4 से 8 लोगों के रहने की सुविधा
इन डोरमेट्री में न्यूनतम 4 और अधिकतम 8 लोग साथ रह सकते है। डोरमेट्री में 4 बैड, 6 बैड और 8 बैड की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, गल्र्स व वुमेन के लिए साथ रहने व अलग रहने की व्यवस्था भी होती है। इनका किराया 450 रुपए से लेकर 600 रुपए प्रतिदिन होता है।
---
मैं अभी जोस्टल में रह रहा हूू, जो एक इंटरनेशनल नाम है। होटल में रूकने से बेहतर है डोरमेट्री में रहना। यह सस्ता भी पड़ता है। रूम, साफ वॉशरूम व अच्छा स्टाफ मिला है। शहर के बीच में होने से आसपास घूमने की अच्छी जानकारी भी मिल जाती है।
दीक्षान्त साहू, भोपाल
---
मैं अपने मित्र की शादी में आई हूं। अकेले यात्रा करने वाले यात्री, टूरिस्ट व स्टूडेन्ट्स इस लाइफ स्टाइल को पसंद कर रहे है। यहां रिजनेबल रेट में आवश्यक फैसिलिटी मिल रही है।
गरिमा, गुडगांव
---
मैं भारत यात्रा पर हूं। गोवा, मुम्बइ और उदयपुर से यहां आइ हूं। यहां डोरमेट्री में रहने के लिए पहले ही बुकिंग करवा ली। यह अच्छा कॉन्सेप्ट है।
लिली, यूके
---
इंटरनेशनल ट्रेंड और टूरिस्ट्स की जरूरत को देखते हुए यह बदलाव किया है। जिसका अच्छा रेस्पॉंस मिल रहा है। हमारी ओर से भी यहां आने वाले मेहमानों को अच्छी सर्विस देने का प्रयास किया जाता है।

हरिसिंह राठौड़, संचालक
---
पेइंग गेस्ट हाउस के साथ डोरमेट्री लाइफ स्टाइल अच्छा कॉन्सेप्ट है। यहां कम पैसे में सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाती है। विदेशी के साथ भारतीय टूरिस्ट्स, स्टूडेन्ट्स व अकेले यात्रा करने वाले यात्री पसंद कर रहे है।
मनोज प्रजापत, संचालक
---

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35sIeLV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment