विवि गोद लिए गांव को ढाई साल बाद छोड़ नहीं सकते: राज्यपाल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को यहां जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के गोद लिए हुए गांव नांदड़ा कलां का दौरा किया। ग्रामीणों की कुछ समस्या के बाद विवि के नोडल अधिकारी प्रो. जैताराम बिश्नोई ने जब कहा कि विवि यह गांव ढाई साल के लिए ही गोद लिया था। पिछले साल इसकी अवधि खत्म हो चुकी है और नए गांव के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है। तब राज्यपाल मिश्र ने उन्हें कहा कि आप ढाई साल बाद गांव को छोड़ नहीं सकते। गोद लेने के बाद ये शब्द मत कहो। गांव लिया है तो उसे छोडऩा नहीं है। उसकी लगातार मॉनिटरिंग करते रहो। हालांकि राज्यपाल मिश्र विवि द्वारा नांदड़ा कलां में किए गए विकास कार्य से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विवि ने उम्मीद से ज्यादा अच्छा काम किया है फिर भी कुछ गुंजाइश तो रह जाती है।

[MORE_ADVERTISE1]

राज्यपाल ने अपने दौरे के दौरान महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों से भी स्वयं सहायता समूह को लेकर सवाल-जवाब किए लेकिन अधिकारी कुछ भी नहीं बता पाए। मिश्र ने गांव में स्वरोजगार और महिला स्वयं सहायता समूह विकसित करने पर बल दिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीणों को भी स्टार्ट अप की तरफ ध्यान देना चाहिए। घर बैठने से कुछ नहीं होगा। कुछ न कुछ नया करते रहना चाहिए जिससे आदर्श गांव के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कुछ महिलाओं से भी गांव की स्थिति और स्वरोजगार को लेकर बातचीत की। मिश्र ने स्कूली बच्चों ने भी मुलाकात कर अध्ययन-अध्यापन के बारे में जाना। राज्यपाल ने गांव में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. बीआर चौधरी ने भी अपने विचार रखे।

वित्तीय हालात ठीक, रिक्त पद के बारे में कुछ नहीं बोले

पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल मिश्र ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों की वित्तीय स्थिति ठीक है। उसमें लगातार सुधार किया जा रहा है। विवि स्वयं अपनी वित्तीय स्थिति दुरुस्त करने में सक्षम है। जेएनवीयू सहित अन्य विवि में शिक्षकों के रिक्त पद के बारे में प्रश्न करने पर राज्यपाल बोले कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। रिक्त पदों की बात अभी सामने आई है। वैसे भी विवि में अब लगातार सुधार किया जा रहा है।

[MORE_ADVERTISE2]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Cwc7yl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment