जोधपुर के मंदिरों में सजे अन्नकूट, ठाकुरजी का अभिषेक-पूजन कर लगाया भोग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. कार्तिक शुक्ला सप्तमी रविवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के 56 भोग ठाकुरजी को भोग लगया गया। श्रीमाली ब्राह्मण समाज महामंदिर शिवबाड़ी में अन्नकूट का आयोजन किया गया। महामंदिर समाज अध्यक्ष दुष्यन्त जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में महालक्ष्मी का अभिषेक-पूजन कर भोग लगाया गया व सभी को प्रसादी वितरित की गई।

लालित्य सभा की ओर से सिवांची गेट स्थित शिवदत्त स्मारक गड्डी में अन्नकूट और भजन संध्या आयोजित की गई। सभा सचिव विनोद गांधी ने बताया कि ठाकुरजी की प्रतिमा राधा-कृष्ण को 56 भोग लगाया गया। इसके बाद संगीतमय भजन संध्या में ललित व्यास मय भजन मण्डली ने गिरिराज धरण की स्तुति के कीर्तन पुष्टीमार्गी शैली में प्रस्तुति दी। जांगिड़ समाज की ओर से विश्वकर्मा मंदिर में अन्नकूट का आयोजन कर ठाकुरजी को 56 भोग लगाए गए।

जोधपुरी अरोड़ा खत्री समाज न्यास जोधपुर की ओर से खाण्डा फलसा स्थित रघुनाथ व दरियाव मंदिर में रविवार को अन्नकूट 56 भोग का आयोजन किया गया। न्यास के महामंत्री चन्द्रप्रकाश हवेजा ने बताया कि अन्नकूट में 151 प्रकार के व्यंजनों का ठाकुरजी को भोग लगाया गया। संध्या आरती व महाआरती के बाद कच्चे प्रसाद का वितरण किया गया।

इसी प्रकार संकल्प बालाजी व भक्तेश्वर महाकाल मंदिर गंगलाव पोल में अन्नकूट का आयोजन किया गया। राजेंद्र लोहरा ने बताया कि भक्तों के सहयोग से अन्नकूट का आयोजन हुआ। मंदिर को फूल मंडली से सजाया गया। इस मौके पर कृपा कृष्ण पुरोहित, अमर हर्ष, केसी बोहरा, रामजी लोहार, बेटू भासा, नंदू पुरोहित, चंद्रशेखर, घनश्याम पुरोहित, पंडित मधुसूदन, अजय बोहरा, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू पुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

राधा-कृष्ण मंदिर
बीआर बिरला स्कूल के सामने स्थित वैशाली एवेन्यू कॉलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर में कॉलोनीवासियों के सहयोग से अन्नकूट का आयोजन किया गया। कॉलोनी विकास समिति के प्रवक्ता सुशील चौधरी ने बताया कि ठाकुरजी को कई व्यंजन का भोग लगाया गया।

रणछोड़ रॉय मंदिर में अन्नकूट
लाल सागर स्थित भगवान रणछोड़ रॉय मंदिर में अन्नकूट का आयोजन किया गया। मंदिर के भानुप्रकाश ने बताया कि इस अवसर पर 56 प्रकार के मिष्ठान, नमकीन, खीर-पुड़ी व ऋ तु फ लों का भोग लगाया गया। शाम को महाआरती के बाद सभी को प्रसादी का वितरण किया गया।

विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत
विश्वकर्मा जांगिड पंचायत जोधपुर व बाईजी का तालाब श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बाईजी का तालाब स्थित विश्वकर्मा मंदिर में दीपावली स्नेह मिलन व अन्न्कूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर सचिव रामदयाल धामू ने बताया कि मंदिर अध्यक्ष रामेश्वरलाल हर्षवाल की अध्यक्षता में भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अन्नकूट झांकी सजाकर भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

गंगश्याम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव
तिंवरी. कार्तिक शुक्ला सप्तमी के दिन रविवार को तिंवरी स्थित गंगश्याम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का 56 भोग लगाया गया। प्रतिवर्ष दीपावली पर्व के बाद अखेराजोत परिवार की ओर से ठाकुरजी को छप्पन भोग लगाया जाता है। रविवार शाम 4 बजे गंगश्याम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की महाआरती का आयोजन रखा गया। मालमसिंह ने बताया कि पुजारी चैनसुख ने राज उपाध्याय, बाल मुकुंद एवं सवाईलाल के साथ महाआरती सम्पन्न करवाई। कार्यक्रम में रूपसिंह, मदनसिंह, सुखसिंह, गोपालसिंह, रुगनाथ सिंह, जबरसिंह, चंद्रसिंह, मनोहरसिंह, करणसिंह, विशनसिंह, हिम्मतसिंह, उत्तमसिंह, गोविन्दसिंह, राजेन्द्रसिंह, भीमसिंह, गजेंद्रसिंह, अरविंदसिंह, जेठूसिंह, अर्जुनसिंह, मनीष सहित कई नागरिकों एवं महिलाओं ने शिरकत की।

सत्यनारायण भगवान को लगाया 56 भोग
मथानिया. कस्बे में सत्यनारायण भगवान मन्दिर में रविवार को अन्नकूट महोत्सव के तहत छपन भोग की झांकी सजाई गई। मथानिया व्यापार संघ के चेयरमैन कन्हैयालाल राठी ने बताया कि माहेश्वरी भवन के सामने स्थित भगवान सत्यनारायण मन्दिर में पुजारी पण्डित कैलाश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान सत्यनारायण को भोग लगाकर पूजा अर्चना व महाआरती की। मुख्य यजमान ओमप्रकाश डागा परिवार ने अन्नकूट की महाप्रसादी की व्यवस्था की। इस दौरान माहेश्वरी समाज के तहसील अध्यक्ष चान्द रतन डागा, मथानिया माहेश्वरी समाज के चेयरमैन ओमप्रकाश बूब, अरूण, भगवान डागा, किसान नेता बुद्धाराम परिहार, बालकिशन दर्जी, अशोक सुथार, पुखराज डागा समेत बड़ी संख्या मे महिलाओं ने पूजा अर्चना करके मंगलगीत गाकर सुख समृद्धि की कामना की।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CbSUSu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment