जोधपुर. जोधपुर में बेकाबू हुए डेंगू ने गत दो दिन में दो जान और ले ली। इन्हें मिलाकर डेंगू से मरने वालों की संख्या चार हो गई। है। एमडीएम अस्पताल की मेडिसीन यूनिट में भर्ती विपिन कुमारी की रविवार सुबह मौत हो गई। इससे पूर्व शनिवार को डाली बाई मंदिर समीप अलोकसर नगर निवासी नरसिंह (28) पुत्र फोताराम भील का एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। इस युवक को दस दिनों से बुखार था। ज्यादा तबीयत खराब होने पर परिजन उसे दिवाली के दिन एम्स ले गए थे। कार्ड टेस्ट में उसे पॉजीटिव बताया गया था।
पाक विस्थापित मृतक 7 साल पहले सिंध से जोधपुर आया था। प्रेम भील ने कहा कि नरसिंह नागरिकता के इंतज़ार में था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और 4 पुत्रियां हैं। घर में कमाने वाला भी कोई नहीं है। डॉ. राजकुमार भील के अनुसार डेढ़ माह पाक विस्थापित इन क्षेत्रों में 400 को डेंगू हो चुका है। 50 लोग अब भी बिस्तर पर हैं। सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढ़ा ने कहा कि इन क्षेत्रों में स्प्रे व फोगिंग होनी चाहिए।
यहां से आए नए रोगी
इसके अलावा डेंगू के 17 नए रोगी डेंगू के सामने आए हैं। इस साल अब तक 748 मरीजों को डेंगू हो चुका हैं। डेंगू रोगी उम्मेद हॉस्टल, शिकारगढ़, भगवान महावीर नगर नांदड़ी, शेरगढ़, प्रताप नगर, कबीर नगर, गंगाना,ओसिया झालामंड, नागौर, जैसलमेर, बासनी, बीएसएफ बनाड़, मोगरा कला व गंगाणा फांटा से सामने आए।
बालसमन्द क्षेत्र में आज से सौ स्वास्थ्यकर्मी करेंगे फोगिंग
मौसमी बीमारियों, विशेषकर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में 4 से 16 नवम्बर तक विशेष सघन अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मण्डा ने बताया कि नगर निगम और श्रीमती उगम कंवर मानमल सिंघवी चेरिटेबल ट्रस्ट व रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मनी के समन्वय से फॉगिंग करवाई जाएगी। अभियान के पहले दिन 4 नवम्बर को शहरी क्षेत्र के सौ से अधिक स्वास्थ्यकर्मी सुबह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालसमन्द में एकत्रित होंगे। जहां से उन्हें निर्धारित वार्ड के क्षेत्र में भेजा जाएगा।
बालसमन्द क्षेत्र के वार्ड संख्या 63 व 64 में आने वाली समस्त कॉलोनियों के साथ ही बीएसएफ क्षेत्र के घर-घर जाकर स्वास्थ्य दलों द्वारा एंटी लार्वल गतिविधियों, सर्वे, जनजागरूकता व फॉगिंग का कार्य किया जाएगा। इस अभियान की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32k4wOc
0 comments:
Post a Comment